{"_id":"72c9f2a930978e4e94809d7193fd582f","slug":"narayan-sai-s-ex-aide-surat-police-hideouts","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नक्सली इलाके में छिपा हो सकता है नारायण साईं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नक्सली इलाके में छिपा हो सकता है नारायण साईं'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से पकड़े गए नारायण साईं के एक पुराने सेवक ने यह खुलासा किया है कि नारायण साईं देश में कहां-कहां छुपा हो सकता है।
विज्ञापन
नारायण साईं इस वक्त सूरत रेप केस मामले में पुलिस कि गिरफ्त से फरार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक सूरत पुलिस ने इंदौर के सतीश वाधवानी से नारायण साईं के बारे में पूछताछ की। ऐसी जानकारी है कि सतीश 1994 से 2011 तक नारायण साईं के यहां रसोइए के तौर पर काम करता रहा था।
विज्ञापन
वाधवानी ने पुलिस को बताया कि नारायण साईं कहीं भी छिप सकता है। वह महाराष्ट्र के किसी नक्सल इलाके से लेकर अमरकंटक में नर्मदा के पास किसी गुफा में भी जा सकता है।
विज्ञापन
वाधवानी इस बात का दावा करता है कि उसने 1992 में आसाराम से दीक्षा ली थी। उसके हिसाब से नारायण साईं महाराष्ट्र के नक्सल इलाके अलापल्ली में भी पाया जा सकता है।
वाधवानी ने बताया कि अलापल्ली नारायण साईं की पसंदीदा जगह रही है। इस बात की प्रबल संभावना है कि वह वहां हो। वह खास तौर पर गर्मियों और मानसून में वहां जाता रहा था।
