फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Naib Tehsildar demand bribe 25 thousand, poor farmer tied buffalo to his car in Vidisha, MP

मध्यप्रदेश: नायब तहसीलदार ने मांगी 25 हजार की रिश्वत, गरीब किसान ने कार से बांध दी भैंस

Thu, 12 Sep 2019 01:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Sep 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar demand bribe 25 thousand, poor farmer tied buffalo to his car in Vidisha, MP
किसान ने रिश्वत में दी भैंस - फोटो : Vijesh Lunawat Twitter

मध्यप्रदेश के विदिशा के सिरोंज से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक नायब तहसीलदार ने गरीब किसान से रिश्वत में 25 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद कर्ज में फंसे किसान ने अपनी भैंस तहसीलदार के कार से बांध दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किसान भूपत रघुवंशी निवासी पथरिया गांव तहसील सिरोंज अपनी जमीन बंटवारे के लिए पिछले कई महीनों से परेशान था। नायब तहसील द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर उसने एसडीएम को एक शिकायती आवेदन देकर आरोप लगाया कि, पिछले सात महीने से मेरे पिताजी की जमीन मेरे नाम बंटवारा कराने में तहसील से परेशान हो रहा हूं। मेरे पिताजी अभी जीवित हैं उनके सामने अधिकारी ईमानदारी से बंटवारा कर देते तो उचित होगा। मेरे पास धन की कमी है इसलिए अपनी भैंस नायब तहसीलदार सिद्धांत सिंगला को देकर जा रहा हूं, इसे बेचकर अपने धन की पूर्ती कर लें। इस आवेदन की एक प्रति किसान ने विदिशा कलेक्टर को भी भेजी है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले को मध्यप्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विजेश लूणावत ने ट्वीट कर सीएम ऑफिस को टैग कर दिया। इसके बाद ट्वीटर पर लोगों ने इसकी निंदा की साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनंत मिश्रा नाम के एक शख्स ने ट्वीट किया, कमलनाथ सरकार में सब जायज है वो दिन दूर नहीं जब मध्य प्रदेश की जनता को जच्चा-बच्चा सब गिरबी रखना पड़ेगा। इस पर मनोज ने रिट्वीट करते हुए लिखा, उन्होंने पहले ही कह दिया था वक्त है बदलाव का भुगत रहे है अब इस बदलाव को।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed