फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Nagpur family four members die in collision between SUV and truck in Madhya pradesh

हादसा: मध्यप्रदेश में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर, नागपुर के रहने वाले एक परिवार के चार सदस्यों की मौत

Mon, 17 Jan 2022 12:26 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, छिंदवाड़ा
पीटीआई, छिंदवाड़ा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 12:26 AM IST
सार

परिवार भीलवाड़ा से लौट रहा था जहां वे अपने दामाद गणेश खपरे के कैंसर का इलाज कराने गए थे। हादसा रविवार तड़के भोपाल-नागपुर हाईवे पर मोही घाट पर हुआ। 

विज्ञापन
Nagpur family four members die in collision between SUV and truck in Madhya pradesh
भीषण सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्ना के पास रविवार को एक एसयूवी कार और तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में महाराष्ट्र के नागपुर निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग राजस्थान के भीलवाड़ा से लौट रहे थे।

विज्ञापन


नागपुर के रहने वाले थे सभी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बयाबाई नंदनवार (56), उनके बेटे महेश नंदनवर (29), बेटी अर्चना खपरे (33) और प्रमोद धर्मिक (22) के रूप में हुई है। सभी नागपुर के पंचपौली इलाके के रहने वाले थे।
विज्ञापन


भोपाल-नागपुर हाईवे पर हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक नंदनवार परिवार भीलवाड़ा से लौट रहा था जहां वे अपने दामाद गणेश खपरे के कैंसर का इलाज कराने गए थे। हादसा रविवार तड़के भोपाल-नागपुर हाईवे पर मोही घाट पर हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक वाहन लेकर फरार
अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को नागपुर भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed