{"_id":"626688ae6c31f4607210eb95","slug":"murder-for-lifting-samosas-from-shop-in-bhopal-shopkeeper-was-beaten-to-death-by-father-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में दुकान से समोसा उठाने पर हत्या: दुकानदार बाप-बेटे ने पीटकर मार डाला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में दुकान से समोसा उठाने पर हत्या: दुकानदार बाप-बेटे ने पीटकर मार डाला, गिरफ्तार
Tue, 26 Apr 2022 10:37 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:37 AM IST
सार
राजधानी भोपाल में दुकान से बिना पूछे ट्रे से समोसा उठाने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दुकानदार बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में दुकान से पूछे बिना ट्रे से समोसा उठाने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दुकानदार बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छोला थाना क्षेत्र का है।
छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकर नगर में रविवार दोपहर को एक व्यक्ति विनोद एक दुकान पर गया। उसने दुकान की ट्रे से बिना पूछे समोसा उठा लिया। इससे दुकानदार हरि सिंह नाराज हो गया। उसने समोसा ट्रे में वापस रखने को कहा। इस बात पर नशे में धुत विनोद और हरि सिंह में कहासुनी हो गई। विवाद हाथापाई तक पहुंचा। गुस्से में हरि सिंह ने चाय बनाने का बर्तन विनोद के सिर पर मार दिया।
वहीं, साथ खड़े हरि के बेटे सीताराम ने डंडा विनोद के सिर पर मार दिया। इससे उसके सिर और नाक से खून बहने लगा और वह बेसुध होकर नीचे गिर गया। इस बीच विनोद के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। वह विनोद को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।