{"_id":"600473708ebc3e340a04a9f8","slug":"mukesh-kirar-the-main-accused-of-the-morena-poisonous-liquor-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरैना जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुकेश किरार गिरफ्तार, 24 लोगों की हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुकेश किरार गिरफ्तार, 24 लोगों की हुई थी मौत
Mon, 18 Jan 2021 10:52 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई
पीटीआई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दो गांवों में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश किरार को रविवार को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा, प्रशासन ने इस आरोपी के मुरैना जिले के छेरा गांव स्थित घर को भी रविवार को जमींदोज कर दिया। मध्यप्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश किरार को रविवार को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इस घटना के बाद से फरार था। वहीं, दूसरी ओर जौरा के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट नीरज शर्मा ने कहा कि किरार के छेरा गांव स्थित घर को गिरा दिया गया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई मामले में नोटिस का जवाब नहीं देने पर की गई है। इसी बीच, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी इस शराब कांड में मरे लोगों के परिजनों को मिलने रविवार को उनके घरों में गये। तोमर मुरैना लोकसभा सीट से सांसद हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुरैना जिले के दो गांवों मानपुर और पहावाली में सोमवार रात को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये थे।
