फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Mild relief from heat, mercury will fall further in coming days, monsoon expected by mid-June

MP Weather Update: गर्मी से मिली हल्की राहत, आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा, मध्य जून तक मानसून आने के आसार

Tue, 17 May 2022 04:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 17 May 2022 04:07 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में जून के मध्य तक मानसून दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
MP Weather Update: Mild relief from heat, mercury will fall further in coming days, monsoon expected by mid-June
मध्य प्रदेश में गर्मी से हल्की राहत (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल गई है। आने वाले दिनों में तापमान में दो से चार फीसदी की कमी होने के आसार हैं। अंडमान निकोबार में निर्धारित समय से पहले मानसून आने के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि ग्वालियर और शहडोल संभाग के जिलों में ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिला। सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दतिया, सीधी और नौगांव में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार के प्रदेश के कई जिलों के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को नौगांव और खजुराहो में 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, रविवार को दोनों स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। रविवार को नौगांव और खजुराहो में 47 डिग्री सेल्सियस पर तापमान दर्ज किया गया। सोमवार को इसमें दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग ने  मंगलवार से पारा और नीचे जाने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकेगी। हीट वेव अब अंतिम दौर में है। जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश में जून के मध्य तक मानसून के प्रवेश करने के आसार मौसम विभाग ने व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने मौसम में कोई खास बदलाव होने के आसार व्यक्त नहीं किए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को ग्वालियर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योरपुर कलां, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ पन्ना और निवाड़ी में अगले एक-दो दिन लू चलने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम एक्टिव होने के चलते प्रदेश का मौसम भी बदल रहा है। मौसम विभाग ने जबलपुर में एक दो दिन में प्री मानसून की दस्तक के आसार व्यक्त किए हैं। रीवा, शहडोल और जबलपुर में तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को दर्ज तापमान की बात करें तो प्रदेश की राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान सोमवार को 42.7 और न्यूनतम 25.2, इंदौर में अधिकतम 40.3 और न्यूनतम 25.2, जबलपुर में अधिकतम 40.0 और न्यूनतम 28.5, ग्वालियर में अधिकतम 44.3 और न्यूनतम 28.9, उज्जैन में अधिकतम 40.0 और न्यूनतम 24.5, दमोह में अधिकतम 43.8 न्यूनतम 27.5, खजुराहो में अधिकतम 44.0 न्यूनतम 23.0, नौगांव में अधिकतम 42.2 और न्यूनतम 23, पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 15.5 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed