फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Update: Mercury reaches minimum 4 degree Celsius in Gwalior, severe cold in Indore and Bhopal too

MP Weather Update: ग्वालियर में न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा, इंदौर और भोपाल में भी ठंड के तीखे तेवर

Fri, 14 Jan 2022 02:06 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 02:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शीतलहर के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 36 घंटों में शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। गुरुवार को ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

विज्ञापन
MP Weather Update: Mercury reaches minimum 4 degree Celsius in Gwalior, severe cold in Indore and Bhopal too
एमपी मौसम आज: अगले 36 घंटों तक प्रदेश में रहेगी कड़ाके की ठंड - फोटो : self

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों के साथ ही रतलाम, उज्जैन, सिवनी, नरसिंहपुर, आगर, शाजापुर, दतिया और गुना में शीतलहर चलने की आशंका जताई है। प्रदेश में अगले 36 घंटों तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन


ग्वालियर में ठंड का असर
बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान शुष्क रहा, ग्वालियर में गुरुवार को  न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भोपाल और इंदौर में भी लोगों को ठंड के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.2 और इंदौर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज कियाा गया।  खजुराहो, शाजापुर और ग्वालियर में शीतलहर और कोहरे का असर भी दिखा। प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम दर्ज किया गया। नौगांव में 5.1, दतिया में 6.0, गुना में 6.0, धार में 6.5, रायसेन में 6.6, शाजापुर में 7.1, रतलाम में 7.2, खजुराहो में 7.5, टीकमगढ़ में 7.6, सागर में 7.8, राजगढ़ में 7.8, खरगौन 8.0, उज्जैन 8.6, रीवा में 8.4, खंडवा में 9.0, इंदौर में 9.4, सिवनी में 9.4, उमरिया में 9.5, सतना में 9.8, पचमढ़ी में 10.2, नरसिंहपुर 10.4, जबलपुर में 10.8, मंडला में 11.0, सीधी 11.0, दमोह में 12.0, बैतूल में 12.5, छिंदवाड़ा 12.7 और होशंगााबाद में 13.6 न्यूनतन तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed