फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Today: Rain alert with thunderstorms in seven districts of the state, the effect of the system being built in Odisha will be seen

MP Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, ओडिशा में बन रहे सिस्टम का दिखेगा असर

Wed, 29 Jun 2022 02:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Jun 2022 02:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में के कई जिलों में अगले चार-पांच घंटों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Rain alert with thunderstorms in seven districts of the state, the effect of the system being built in Odisha will be seen
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में के कई जिलों में अगले चार-पांच घंटों में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार से ओडिशा में बन रहे वेदर सिस्टम का असर प्रदेश में दिखेगा, जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में अति वृष्टि और मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 
विज्ञापन


इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने गुना, राजगढ़, सतना, पन्ना, सागर, सिवनी अनूपपुर में मध्यम वर्षा और 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अशोकनगर, विदिशा, उत्तरी छतरपुर और पूर्वी छिंदवाड़ा में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन चार क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों जैसे  
विज्ञापन


शिवपुरी, बैतूल, आगर, मंदसौर, रायसेन, नीमच, भोपाल, सीहोर, खंडवा, शाजापुर, हरदा, टीकमगढ़, मंडला, नरसिंहपुर, डिंडोरी, बालाघाट, जबलपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह और श्योपुर में मध्यम बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान से मध्य प्रदेश होते हुए ओडिशा तक बन रहे सिस्टम के कारण प्रदेश में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है, जिसके चलते मंगलवार को भोपाल के कुछ इलाकों में 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। बुधवार से प्रदेश भर में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। तीन से चार दिन तक अच्छी बारिश की संभावना है। इससे मध्य प्रदेश में मानसून भी सेट हो जाएगा।

ओडिशा में बन रहे सिस्टम से मानसून को मिलेगी रफ्तार
अभी पश्चिम-मध्य अरब सागर के ऊपर मध्य चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। इसके साथ ही पूर्व पश्चिम ट्रफ दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जिससे अरब सागर से नमी मिल रही है, जिसके असर से भोपाल, रायसेन, बैतूल, शिवपुरी, अशोकनगर, आगर, दतिया, सागर, दमोह, दतिया, निवाड़ी, सिवनी, सतना, रीवा, शिवपुरी, सिंगरौली और अनूपपुर में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। उत्तरी महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तट के समांतर ट्रफ है। पठारी भारतीय क्षेत्र के मध्य हिस्सों में हवाएं सक्रिय हैं। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अभी भी दीसा, रतलाम, शिवपुरी, रीवा और चुर्क से गुजर रही है। उड़ीसा में भी नया सिस्टम तैयार हो रहा है। इससे मानसून रफ्तार पकड़ लेगा। 


प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान
प्रदेश के जिन हिस्सों में बारिश हो रही है, वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन जिन क्षेत्रों में बारिश नहीं हो रही है वहां लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 26.3, इंदौर का अधिकतम तापमान 33.2 न्यूनतम 25.4, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 41.7 न्यूनतम 28.0 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.2 न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed