फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Vyapam Case: Bhopal STF detained constable posted in Bhind, case of putting solver in recruitment examination

MP Vyapam Case: भिंड में पदस्थ आरक्षक को भोपाल एसटीएफ ने लिया हिरासत में, भर्ती परीक्षा में सॉल्वर को बैठाने का मामला

Sat, 04 Jun 2022 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 04:09 PM IST
सार

भिंड जिले में पदस्थ एक आरक्षक की भर्ती फर्जी तरीके से होने का खुलासा हुआ है। मामले में भोपाल एसटीएफ टीम ने आरक्षक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक ने 2012 व्यापमं भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया था।
 

विज्ञापन
MP Vyapam Case: Bhopal STF detained constable posted in Bhind, case of putting solver in recruitment examination
भिंड जिले में पदस्थ एक आरक्षक की भर्ती फर्जी तरीके से होने का खुलासा हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं फर्जीवाड़े से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहे हैं। अब भिंड जिले में पदस्थ एक आरक्षक की भर्ती फर्जी तरीके से होने का खुलासा हुआ है। मामले में भोपाल एसटीएफ टीम ने आरक्षक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आरक्षक ने 2012 व्यापमं भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के ग्राम शनीचरा घाटी निवासी अजय सिंह गुर्जर ने व्यापमं भर्ती परीक्षा 2012 पास कर पुलिस आरक्षक की नियुक्ति ली थी। ताजा जानकारी में इस भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ गया है। जिसका खुलासा अचानक गोहद थाना पहुंची एसटीएफ की कार्रवाई से हुआ। आरोपी आरक्षक अजय सिंह गुर्जर इन दिनों भिंड के गोहद चौराहा थाना में पदस्थ है। ऐसे में भोपाल से आई एसटीएफ टीम ने आरक्षक को ड्यूटी के दौरान ही गिरफ़्तार कर लिया और अपने साथ पकड़ कर भोपाल ले गई।
विज्ञापन

 
पता चला है कि आरोपी अजय सिंह गुर्जर ने 2012 व्यापमं में फर्जीवाड़ा किया था। आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा में खुज की जगह एक सॉल्वर को बैठाया था। इसके बाद उसकी नियुक्ति पुलिस आरक्षक के पद पर हो गई थी और वह भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि आरोपी के ख़िलाफ़ कुछ दिन पहले ही शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि शिकायतकर्ता श्याम सिंह गुर्जर भी अजय सिंह गुर्जर के गांव शनीचरा घाटी का ही रहने वाला है, जिसके साथ हाल ही में आरक्षक अजय सिंह का विवाद हो गया था। जिसके बाद श्याम सिंह गुर्जर ने भोपाल में मामले की शिकायत की। शुरुआती जांच के बाद भोपाल एसटीएफ़ ने 30 मई को मामला दर्ज कर लिया था और शुक्रवार की रात अचानक गोहद चौराहा थाना पहुंचकर आरोपी को गिरफ़्तार किया और साथ में भोपाल लेकर रवाना हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed