फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Vidhan Sabha, BJP MLA attacks his own govt in mp, sironj 6000 marriages during corona period

MP Vidhan Sabha: सिरोंज में कोरोना काल में हुई 6 हजार शादियां, भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा

Wed, 22 Dec 2021 04:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 Dec 2021 04:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में अनियमितता के मामले में भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने अपनी ही सरकार को घेरा। सीईओ के  निलंबन की मांग की। विधानसभा स्पीकर ने सरकार को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
MP Vidhan Sabha, BJP MLA attacks his own govt in mp, sironj 6000 marriages during corona period
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में कोरोना काल में छह हजार शादियों को लेकर भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने अपनी ही सरकार को घेरा। बुधवार को विधानसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 30 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान को लेकर सवाल उठाए। सीईओ के निलंबन और जांच की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने जांच के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने जनपद सिरोंज में भवन और सन्निर्माण कर्मकार मंडल में पंजीकृत श्रमिकों की बेटियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में शादियां नहीं हो रही थी, तब यहां 6 हजार शादियां हो गई। 30 करोड़ रुपये का भुगतान भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हो गया। यह कैसे हुआ? इसकी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


जवाब में श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल 2019 से अब तक जनपद पंचायत सिरोंज में 5,976 हितग्राहियों को 30.40 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है।  इस जवाब से असंतुष्ट विधायक का कहना था कि कन्यादान योजना में भ्रष्टाचार हुआ है। एक साल में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीईओ स्टे लेकर पोस्ट पर बना हुआ है। वे इस मुद्दे पर ध्यानाकर्षण भी पेश कर चुके हैं। रिश्वत ले-देकर कामकाज हो रहा है। सीईओ को सस्पेंड किया जाए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंत्री से कहा कि विधायक निलंबन की मांग कर रहे हैं। इस पर बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह पंचायत मंत्री का विशेषाधिकार है। इस पर उनसे चर्चा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed