{"_id":"64e9be5f2ed921fc9003f27a","slug":"mp-the-mortal-remains-of-the-jawan-who-died-in-the-leh-road-accident-reached-karhi-kala-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लेह सड़क हादसे में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर करही कला पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लेह सड़क हादसे में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर करही कला पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
Sat, 26 Aug 2023 04:14 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 26 Aug 2023 04:14 PM IST
सार
लेह सड़क हादसे में शहीद हुए सतना के जवान का पार्थिव शरीर करही कला पहुंचा। आर्मी के जवान के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ा पड़ा। नजारा देख हर व्यक्ति की आंखे नम हो गई।
विज्ञापन
जवान की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लेह सड़क हादसे में शहीद हुए सतना आर्मी जवान विवेक पांडेय का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह कोटर थाना अंतर्गत करही कला में पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई। जब तक सूरज चांद रहेगा विवेक तुम्हारा नाम रहेगा, जैसे नारे गूंज उठे। शहीद के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिले के अफसरों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद विवेक पांडेय का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
दरअसल, बीते 19 अगस्त को को एक एएलएस वाहन लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था। वह कियारी से नौ किलोमीटर पहले घाटी में फिसलकर आठ फीट गहरी खाई में में गिर गया था। इस वाहन में विवेक सहित 10 जवान मौजूद थे। जिनमें से नौ की जान घटना स्थल पर चली गई गई थी। बुरी तरह घायल विवेक को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात एक बजकर 15 मिनिट पर जवान ने अंतिम सांस ली। विवेक ने सात साल पहले आर्मी ज्वाइन की थी और दिल्ली में पदस्थ थे।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार चार भाई-बहनों में विवेक तीसरे नंबर का है। बड़ा भाई आशीष गांव में रहता है। वहीं, दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। घर में विवेक बस अविवाहित था। शादी तय हो चुकी थी और इसी साल दिसम्बर में होने वाली थी। विवेक का चचेरा भाई इंद्रमणि पांडेय भी फौज में है, जो हाल ही में साउथ अफ्रीका से मिशन ड्यूटी पूरा कर लौटा है।
विज्ञापन
