फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Six police man booked to thrash rss leader in Balaghat

एमपीः ओवैसी के खिलाफ टिप्पणी पर पुलिस ने आरएएस प्रचारक को पीटा

Tue, 27 Sep 2016 03:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
MP: Six police man booked to thrash rss leader in Balaghat

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ वाट्सएप पर टिप्पणी करना एक आरएसएस प्रचारक को भारी पड़ गया। आरोप है कि आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने उससे जमकर मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। मामले में छह पुलिसवालों सहित नौ लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने, हत्या का प्रयास, डकैती सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार आरएसएस नेता सुरेश यादव ने कुछ दिन पहले वाट्सएप पर ओवैसी के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले में यादव के खिलाफ बैहर पुलिस थाने में एक स्‍थानीय व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि आरएसएस के जिला प्रचारक सुरेश यादव के खिलाफ शिकायत मिलते ही थाना इंचार्ज जिया उल हक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद एएसपी राजेश शर्मा, इंस्पेक्टर जिया उल हक, सब इंस्पेक्टर अनिल अजमेरिया, एएसआई सुरेश विजव्यार, कांस्टेकल उइके और आधा दर्जन अन्य  पुलिसकर्मी तुरंत आरएसएस कार्यालय पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

MP: Six police man booked to thrash rss leader in Balaghat

यहां से उन्होंने यादव को हिरासत में लेकर थाने के लिए चल दिए। आरोप है कि रास्ते में पुलिसकर्मियों ने यादव से जबरदस्त मारपीट की। पुलिसवालों से जान बचाकर वह किसी तरह एक मेडिकल शॉप में घुस गया लेकिन उन्होंने उसे वहां भी ढूंढ लिया और दोबारा मारपीट करते हुए अपने साथ ले गए। 

उसे थाने ले जाया गया जहां दोबारा उससे मारपीट की गई। इसकी सूचना जैसे ही आरएसएस के अन्य कार्यकर्ताओं को हुई वह बैहर पुलिस थाने पर जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

सोमवार को इस संबंध में बैहर बंद का ऐलान भी किया गया। वहीं मामले की सूचना जैसे ही शासन तक पहुंची तुरंत आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी हो गए। 

मामले में एएसपी राजेश शर्मा, एसआई अनिल अजमेरिया, इंस्पेक्टर हक सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सभी आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

दूसरी ओर पुलिस की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुए यादव को उच्च चिकित्सा के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं बालाघाट के आईजी डीसी सागर ने बताया कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं। मैं खुद मामले पर निगाह रखे हुए हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed