फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: siblings save scholarship to build toilet in school

एमपीः स्कूल में शौचालय बनवाने के लिए अपनी स्कॉलरशिप जोड़ रहे भाई बहन

Wed, 14 Sep 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Sep 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
MP: siblings save scholarship to build toilet in school
- फोटो : times of india

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रहने वाले ये भाई बहन फिल्म देखने और बर्गर खाने पर अपनी पॉकेट मनी खर्च नहीं करते। ये स्कूल से मिलने वाली अपनी स्कॉलरशिप भी अपनी जरूरतों के लिए इस्तेमाल नहीं करते। ये सारे पैसे जोड़ते हैं तो एक ऐसे मकसद के लिए जिसे सुनकर आप का सीना भी गर्व से भर उठेगा।

विज्ञापन


नरसिंहपुर के रहने वाली मेमूना खान और उसका भाई आमिर खान एक गर्ल्स स्‍कूल में शौचालय बनवाने के‌ लिए एक एक पैसा जोड़ रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 16 साल की कक्षा 11वीं की छात्रा मेमूना और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका 14 साल का भाई आमिर ने लंबे समय से अपने शौक पूरा करने के लिए कोई खर्च नहीं किया। 
विज्ञापन


उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय के तहत स्कॉलरशिप मिलती है। दोनों भाई बहन उस स्कॉलरशिप का उपयोग महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स हायर सेंकेंडरी स्कूल में शौचालय निर्माण कराने के लिए करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP: siblings save scholarship to build toilet in school

मेमूना बताती हैं कि स्कूल में मात्र एक टॉयलेट है। ऐसे में मुझे बहुत बुरा लगता है कि शौचालय जाने के लिए बच्चे लाइन में लगे रहते हैं। ऐसे में हम स्कूल में टॉयलेट निर्माण में कुछ योगदान करना चाहते थे जिसके लिए हमने 2000 रुपये जोड़े। 

हमारे प्रयास को देखते हुए हमारे पिताजी ने भी अपनी ओर से स्कूल में टॉयलेट बनवाने के लिए 14500 रुपये का योगदान दिया। जिसके बाद स्कूल में जल्द टॉयलेट का निर्माण हो जाएगा। 

बताया जाता है कि साल 2011 में भी मेमूना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को खत लिखा था। जिसमें सीएम को मामाजी कहकर संबोधित करते हुए उसने अपने स्कूल तक एक सड़क निर्माण की मांग की थी। 

उसका खत मिलने पर मुख्यमंत्री ने भी तुरंत जवाब दिया और स्कूल तक सड़क बनवाने के लिए फंड जारी कर दिया। तब शिवराज ने कहा था "भांजियों की बात कैसे टाल सकता हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed