{"_id":"602d9bea8ebc3ee968393abc","slug":"mp-road-accident-today-latest-news-51-people-killed-in-sidhi-bus-accident-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बस हादसे में मरने वालों की 51 हुई संख्या, 20 महिलाओं व दो बच्चे समेत 47 लोगों के मिल चुके शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बस हादसे में मरने वालों की 51 हुई संख्या, 20 महिलाओं व दो बच्चे समेत 47 लोगों के मिल चुके शव
Thu, 18 Feb 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सीधी
एजेंसी, सीधी
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Feb 2021 04:12 AM IST
विज्ञापन
सीधी बस हादसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को हुए बस हादसे में मरने वालों की संख्या 51 हो गई है। जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार चौधरी ने बुधवार को बताया, बुधवार को नहर से महिला और छह महीने की बच्ची समेत चार के शव मिले हैं। मंगलवार को 20 महिलाओं और दो बच्चे समेत 47 लोगों के शव निकाले जा चुके थे, जबकि सात लोगों को बचा लिया गया था।
विज्ञापन
सीधी की एएसपी अंजूलता पटेल ने बताया, मंगलवार रात बचाव अभियान को रोकना पड़ा था, जिसे बुधवार सुबह फिर शुरू किया गया। एक शव हादसे वाली जगह से 10 किलोमीटर दूर गोविंदगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र की सीमा में मिला। सीधी से रीवा के बीच करीब 25 किलोमीटर के दायरे में बचाव अभियान चालू है। करीब पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत पांच जिलों से करीब 600 लोग मंगलवार सुबह से बचाव अभियान में जुटे हैं। मंगलवार को सतना से सीधी जा रही बस पटना गांव के निकट नहर में गिर गई थी। हादसे के बाद फरार हुए बस ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को भोपाल से सीधी पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा, यह बेहद दर्दनाक घटना है। मैं मंगलवार को ही मौके पर पहुंचना चाहता था और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करना चाहता था, लेकिन इससे बचाव अभियान पर असर पड़ता।
