फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Road Accident Car collided with tree in Niwari three died one injured

MP News: निवाड़ी में पेड़ से टकराई कार, तीन लोगों की मौत, छह घंटे में बाहर निकाला गया शव

Sat, 05 Nov 2022 09:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 09:44 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में बिशनपुरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात में हुआ।

विज्ञापन
MP Road Accident Car collided with tree in Niwari three died one injured
हादसे में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निवाड़ी जिले के बिशनपुरा गांव के पास शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। कार में सवार सभी लोग देर रात एक पार्टी से लौट रहे थे। एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया, शवों को क्षतिग्रस्त कार में से निकालने में छह घंटे का समय लगा, इसके लिए गैस कटर का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन


बता दें, देर रात पार्टी करके लौट रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पेड़ से चिपक गई और बीच से फटती हुई दो हिस्सों में बट गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कटर और जेसीबी की सहायता से मृतकों को बाहर निकाला। घटना निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना इलाके की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कार में विनोद यादव (45), दीपक यादव (30), नरेंद्र यादव (27) और साहब सिंह यादव (35) सवार थे। रात करीब नौ बजे नैगुवा में चारों दोस्तों ने पार्टी की। इसके बाद पृथ्वीपुर निवासी दीपक यादव को घर छोड़ने के लिए कार से निकल गए। इसी दौरान रास्ते में कार ओवरस्पीड की वजह से विशनपुरा के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Road Accident Car collided with tree in Niwari three died one injured
क्षतिग्रस्त कार से शव निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला

टक्कर इतनी जोरदार थी कार पेड़ से चिपककर क्षतिग्रस्त हो गई और सभी कार के अंदर बुरी तरह फस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा। जहां साहब सिंह को छोड़कर अन्य तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक दीपक यादव की शादी करीब दो साल पहले हुई थी।

एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने बताया, उन्हें सूचना मिली कि पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर कार दुर्घटना हो गई है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार पेड़ से चिपक गई थी और उसमें सवार लोग बुरी तरह फसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल भेजा गया, जिसमें तीन की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed