{"_id":"57ad5c994f1c1b0445ee5fa3","slug":"mp-rape-with-woman-on-marriage-promise","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के मालिक से इश्क लड़ाती रही महिला, अब थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के मालिक से इश्क लड़ाती रही महिला, अब थाने पहुंचा मामला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के भोपाल में अवैध संबंधों का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पति के मालिक से इश्क के चक्कर में फंसी महिला अपना सबकुछ लुटा बैठी। उसे होश आया तो मामला घर से निकलकर थाने तक पहुंच गया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार भोपाल निवासी 35 वर्षीय महिला का पति एक टैंट की दुकान पर काम करता है। वह अक्सर काम के सिलसिले में बाहर ही रहता था। टैंट की दुकान बैरागढ़ चिचली निवासी मनोज यादव की है। काम के सिलसिले में वह महिला के पति के साथ उसके घर भी आता जाता रहता था। कई बार यह मुलाकात महिला के पति के बाहर जाने के बाद भी होती थी।
विज्ञापन
बातचीत और मुलाकात का यह सिलसिला जल्द ही दोनों के बीच संबंधों में बदल गया। मनोज उम्र में महिला से दस साल छोटा था लेकिन उम्र की ये बेडियां संबंधों के सामने बेमानी हो गई। महिला के पति के काम में जाते ही मनोज उसके घर आ जाता और दोनों रोज हमबिस्तर होते। यह सिलसिला आठ महीने तक चलता रहा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि आरोपी उससे शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा। महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो युवक पलट गया उसने साफ इंकार कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद कोलार थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
