फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Khandwa Congress leader Chhaya More resigns may join BJP

MP Politics: अरुण यादव की करीबी छाया मोरे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Fri, 11 Aug 2023 08:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 08:42 AM IST
सार

MP Politics: खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा से पिछले चुनाव में उम्मीदवार रहीं कांग्रेस नेत्री छाया मोरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि चुनाव के समय बागी हुए लोगों को संगठन में जिम्मेदारी देने से वे नराज चल रही थीं।

विज्ञापन
MP Politics: Khandwa Congress leader Chhaya More resigns may join BJP
छाया मोरे ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनितिक दलों में उठापटक का दौर शुरू हो गया है। कई बड़े राजनेता अपना दल छोड़ कर दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं। अब इसी सिलसिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पीसीसी चीफ रहे अरुण यादव की एक करीबी नेता का नाम और जुड़ गया है। दरअसल प्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा से पिछले चुनाव में उम्मीदवार रहीं कांग्रेस नेत्री छाया मोरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि चुनाव के समय बागी हुए लोगों को संगठन में जिम्मेदारी देने से वे नराज चल रही थीं। माना जा रहा है कि, वे अब भाजपा में शामिल हो सकती हैं। वहीं, छाया मोरे के इस्तीफे के संबंध में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने उन्हें एक अच्छा प्रत्याशी मानते हुए इसे उनका जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा से 2018 में कांग्रेस की प्रत्याशी रही छाया मोरे ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिला अध्यक्ष को भेजा है। जिस को लेकर उन्हें मनाने की कोशिशें भी गयीं लेकिन वे अपने फैसले पर अडिग रहीं। बताया जा रहा है कि पंधाना क्षेत्र में की गई पार्टी की नियुक्तियों से छाया मोरे नाराज चल रही थीं। उनके क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में काम करने वालों को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया था, जिसकी शिकायत भी उनके द्वारा पार्टी चीफ कमलनाथ से की गयी थीं लेकिन उन्हें पद से हटाया नहीं गया। इसी नाराजगी के चलते फिलहाल उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी लगायीं जा रही हैं।  
विज्ञापन


इस्तीफे में लिखा...
छाया गोविंद मोरे ने खंडवा जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अजय ओझा को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि मैं छाया गोविंद मोरे निवासी पंधाना की होकर मैं कांग्रेस की सक्रिय सदस्य के साथ-साथ पीसीसी डेलिकेट भी हूं। कुछ दिन पूर्व पंधाना विधानसभा में जो ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई, उनके द्वारा 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के सामने निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का पुतला दहन किया गया था। इन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के विरोध में हम 60 कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल जाकर कमलनाथ से हमारी नाराजगी व्यक्त कर आये थे। जिसके बावजूद भी उन लोगों को पद से नहीं हटाया गया। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी की कद्र करते हुए मैं अपनी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देती हूं। इसे स्वीकार करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed