फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Kamal Nath thundered in Khandwa, said- BJP leaders-officers-police should all understand

MP Politics: खंडवा में गरजे कमलनाथ, बोले- भाजपा नेता-अधिकारी-पुलिस सब समझ लें, कल के बाद परसों भी आता है

Fri, 09 Jun 2023 04:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 09 Jun 2023 04:55 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को खंडवा जिले के हरसूद पहुंचे थे। कमलनाथ ने इस दौरान सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। साथ ही अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, भाजपा नेता को भी अपने अंदाज में समझाइश भी दी है। 

विज्ञापन
MP Politics: Kamal Nath thundered in Khandwa, said- BJP leaders-officers-police should all understand
कमलनाथ खंडवा के हरसूद में थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे चुनावों का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक बयानबाजियां तीखी होती जा रही हैं। खंडवा पहुंचे कमलनाथ का बयान तो यही दर्शा रहा है। कमलनाथ ने कहा है कि सब समझ लें, कल के बाद परसों भी आता है। किसको ठिकाने लगाना है, आने वाला समय तय करेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को खंडवा जिले के हरसूद पहुंचे थे। कमलनाथ ने इस दौरान सीएम शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि हमारा प्रदेश अपराध प्रदेश बना हुआ है। यह बेरोजगारी में नंबर वन, अपराध में नंबर वन, कानून और अव्यवस्था में नंबर वन ये अपने प्रदेश का हाल है। शिवराज सिंह जिनकी झूठ की मशीन चलती है अब वे डबल स्पीड से चल रही है, क्योंकि ये आखरी पांच महीने बचे हुए हैं। मुख्यमंत्री की घोषणाओं को लेकर भी कमलनाथ ने कहा कि ये जो घोषणाएं करते हैं ये अपने पाप धो रहे हैं। पर पाप का घड़ा तो भरा हुआ है, और ये आज प्रदेश की तस्वीर सबके सामने है। एमपी आज घोटालों का प्रदेश बना है अपराध का प्रदेश बना है यह हाल इन्होंने प्रदेश का कर दिया है। 
विज्ञापन


कमलनाथ है 2030 का मॉडल 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ में मंच से संबोधित करते हुए कहा कि सब भाजपा के नेता समझ लें, सब अधिकारी समझ लें, सब पुलिस समझ लें कि कल के बाद परसों भी आता है। किसको ठिकाने लगाना है, किसने जुल्म किया है वो आगे का समय फैसला करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं है, कमलनाथ 2030 का मॉडल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसूद बना भ्र्ष्टाचार की राजधानी 
खंडवा के हरसूद में आमसभा को संबोधित करने पहुंचे पुर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह और उनके शासन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने हरसूद के विकास को लेकर कहा कि 33 सालों से हरसूद व्यपार का केंद्र था, लेकिन इसका आज क्या हाल है, आज यह आदिवासी पलायन की राजधानी बन गया है, भ्र्ष्टाचार की राजधानी बन गया है। इसी के साथ ही कमलनाथ ने खंडवा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र खालवा को लेकर भी कहा कि यह कुपोषण की राजधानी बन गया है, अन्याय की राजधानी बन गया है। अवैध रेत खनन की राजधानी बन गया है। उन्होंने कहा कि हरसूद के लोग कहते हैं कि किस प्रकार से यह धोखे की राजनीति है, गुमराह करने की, बरगलाने की, छिपाने की, जुल्म की राजनीति है।  


प्रदेश की पहचान है सौदे की राजनीति से 
कमलनाथ ने कहा कि हमारी 15 महीने की सरकार थी, जिसमें ढाई महीने लोकसभा की आचार संहिता में चला गया। 15 साल बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन सौदा कर लिया और सरकार बना ली। उन्होंने कहा कि मैं भी मुख्यमंत्री था, मैं भी सौदा कर सकता था। विधायकों ने मुझसे बात की थी, लेकिन मैं मध्य प्रदेश की पहचान सौदे की राजनीति से नहीं करना चाहता था। आज हमारे लोगो को डराया जा रहा है, धमकाया जा रहा है। पांच महीने और हैं, याद रखें, कल के बाद परसों भी आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed