{"_id":"628a01c263019d12d52d704c","slug":"mp-politics-kamal-nath-said-bjp-patting-its-back-by-reducing-rs-7-on-petrol-government-cheated-on-obc-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: कमलनाथ बोले- पेट्रोल पर 7 रुपये कम कर अपनी पीठ थपथपा रही भाजपा, ओबीसी आरक्षण पर सरकार ने दिया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: कमलनाथ बोले- पेट्रोल पर 7 रुपये कम कर अपनी पीठ थपथपा रही भाजपा, ओबीसी आरक्षण पर सरकार ने दिया धोखा
Sun, 22 May 2022 02:56 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 22 May 2022 02:56 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भाजपा सहित शिवराज पर निशाना साधा है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग पर आरक्षण पर कहा कि ये धोखा है। हम लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में भाजपा पर निशाना साधा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने छिंदवाड़ा में भाजपा पर निशाना साधा। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने, ओबीसी आरक्षण, शिवराज सिंह को लेकर बात की।
कमलनाथ ने कहा कि सरकार 50 रुपये बढ़ाकर 7 रुपये कम करके अपनी पीठ थपथपा रही है। पेट्रोल की कीमत कम होने पर बैनर पोस्टर लगा रही है। कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि ये धोखा है, फरेब है। विधानसभा में मैंने जो कहा शुरुआत वहां से हुई थी। यह तो करा रहे थे चुनाव लेकिन विधानसभा में जो मैंने कहा आप सबने सुन लिया, वहां से यह कहानी शुरू हुई तब ये वापस सुप्रीम कोर्ट गए। उन्होंने कुछ नहीं कहा हमने विधानसभा में यह संकल्प पारित किया था कि जब तक ओबीसी आरक्षण लागू नहीं होगा तब तक चुनाव नहीं होंगे। तब ये सुप्रीम कोर्ट गए तब कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि कोर्ट ने यह कहा कि इनकी जो ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट है वह अधूरी है। तब इन्होंने फिर से फर्जी रिपोर्ट बनाई। अब जो आरक्षण मिला है उसका हम स्वागत करते हैं पर ये पिछड़े वर्ग के साथ घोर अन्याय है। क्योंकि कहीं पांच प्रतिशत तो कहीं 10 प्रतिशत ही मिलेगा। हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे।
कमलनाथ ने शिवराज पर कहा कि शिवराजसिंह का दोगलापन दिख रहा है। उन्होंने कहा है कि मैं ठेला चलाऊंगा, खिलौने बाटूंगा, अब ये तो अगले पांच-छह साल ठेला चलाते रहेंगे।