फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics: Deputy CM Rajendra Shukla said - Medical college will be built in Raisen

MP Politics: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल बोले- रायसेन में बनेगा मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल से जुड़ा होगा

Sun, 11 Feb 2024 06:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 11 Feb 2024 06:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रायसेन जिला कार्यालय में विदिशा लोकसभा सीट की संगठन बैठक में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि रायसेन में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा, जो जिला अस्पताल से जुड़ा होगा। 
 

विज्ञापन
MP Politics: Deputy CM Rajendra Shukla said - Medical college will be built in Raisen
रायसेन में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि रायसेन में जल्द ही एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। इसे हम जिला अस्पताल से जोड़ेंगे। इसके लिए जो भी जरूरी सुविधाएं लगेंगी, उन्हें जुटाया जाएगा। हम हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी में है। हम दो मॉडलों पर मेडिकल कॉलेजों पर विचार कर रहे हैं। जहां सरकार खुद मेडिकल कॉलेज बना सकती है, वहां बनाएगी। कुछ जगहों पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी पीपीपी मॉडल से भी मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। इसमें हम निजी मेडिकल कॉलेजों को भी जिला अस्पतालों से जोड़ेंगे। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल रायसेन जिला भाजपा कार्यालय में विदिशा लोकसभा की संगठऩ बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई विषयों पर बात की। उन्होंने कहा कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोले जाने का निर्णय लिया जा चुका है। दो मॉडल पर काम कर रहे हैं। रायसेन जिला अस्पताल को अपडेट कर मेडिकल कॉलेज से जोड़ा जा सकता है। अनावश्यक रूप से यदि मरीज को रेफर किया जाता है तो कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए हम 1000 डॉक्टरों की भर्ती का मामला पीएससी को भेजा जा चुका है। भविष्य में 1000 डॉक्टर के अतिरिक्त पदों की स्वीकृति भी की जाएगी। जो पद खाली है, उन्हें भरेंगे। जिन पदों की आवश्यकता है, उसकी स्वीकृति होगी। ताकि डॉक्टरों की कमी न रहे।
विज्ञापन


राहुल पर भी लगाया निशाना
डिप्टी सीएम ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी लगातार आधारहीन आरोप लगाते हैं। इस वजह से ही कांग्रेस की दुर्गति हो रही है। मुद्दे पर बात न करना, बेमौसम यात्रा निकालना, इससे जनता का कोई लेना-देना और सरोकार नहीं रहता। पहले की यात्रा का कोई असर नहीं पड़ा। इस यात्रा का भी कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनावों की तैयारी
उन्होंने कहा कि भाजपा की बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रखी गई है जो कार्ययोजना हमें केंद्र और राज्य से मिली है, उसे हम लोकसभा स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर उतारने की कोशिश करते हैं। जहां तक टिकट के दावेदारों का सवाल है, उसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। आज जो मीटिंग हो रही है, वह टिकट की नहीं है। इसमें जो लोग शामिल हो रहे हैं, यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात है। संसदीय बोर्ड ही तय करेगा कि कब और किसे टिकट देना है। जिसको टिकट मिलेगा सभी कार्यकर्ता उसको जिताने में लग जाएंगे। पुराने-नए कार्यकर्ताओं में नाराजगी को लेकर कहा कि हमारे यहां चुनाव आते ही सब ठीक हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed