फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat chunav: 45 percent voting till 2 pm in three-tier panchayat in the state

MP Panchayat chunav: प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत में 3 बजे तक 67 प्रतिशत मतदान, महिलाएं वोट करने में आगे

Sat, 25 Jun 2022 06:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Jun 2022 06:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। शनिवार को प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इसमें 3 बजे तक 67 प्रतिशत तक मतदान हुआ। 3 बजे तक का समय मतदान के लिए निर्धारित किया गया था, कतार में लगे लोगों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 

विज्ञापन
MP Panchayat chunav: 45 percent voting till 2 pm in three-tier panchayat in the state
भोपाल में मतदान करने लाइन में लगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। शनिवार को प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इसमें दोपहर 3 बजे तक करीब 67 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इसमें महिलाएं मतदान करने में पुरुषों से आगे रही। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायत के प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखण्ड की 8702 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 902 मतदान केन्द्रों में मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई केंद्रों पर मतदान के लिए लंबी कतारें लगी हैं। दोपहर 3 बजे तक 67 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें महिलाओं ने सबसे ज्यादा 69 प्रतिशत मतदान किया। इसके बाद पुरुषों ने 65 प्रतिशत मतदान किया। इसके अलावा 4.40 प्रतिशत अन्य कैटेगरी के लोगों ने मतदान किया है।  प्रदेश में 22 हजार 915 सामान्य और 3 हजार 989 संवेदनशील मतदान केन्द्र थे, जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। 

विज्ञापन


दोपहर 3 बजे की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 84.40 प्रतिशत मतदान नीमच जिले में हुआ। सबसे कम मतदान अनूपपुर में 51.770 प्रतिशत हुआ। प्रदेश में प्रथम चरण में भोपाल, इंदौर, नरसिंहपुर, ग्वालियर, हरदा में चुनाव संपन्न हो जाएंगे। इसमें भोपाल में दोपहर 3 बजे तक 66.10 प्रतिशत, इंदौर में 78.10 प्रतिशत, ग्वालियर में 65.90 प्रतिशत, नरसिंहपुर में 69.70 प्रतिशत और हरदा में 69.10 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा  जबलपुर में 67.10 प्रतिशत हुआ है। प्रदेश में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए लंबी-लंबी लाइन लग गई थी। महिलाओं ने भी वोट डालने में उत्साह दिखाया है। दोपहर 3 बजे मतदान के समाप्त होने के बाद मतगणना का काम भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, रिजल्ट पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद के परिणाम 14 जुलाई और जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम 15 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय चरण के लिए मतदान 1 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 8 जुलाई को होंगे।  प्रदेश के 52 जिलों में 875 जिला पंचायत सदस्य, 6771 जनपद पंचायत सदस्य, 22921 सरपंच और करीब 3 लाख 63 हजार 726 पंच पद के लिए निर्वाचन हो रहा है। इनमें से कई जगह निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गए हैं। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed