फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: Sarpanch to be elected unanimously in Jait, nine panchayats in Budhni Nasrullaganj unopposed

MP Panchayat Chunav: जैत में सर्वसम्मति से चुना जाएगा सरपंच, बुधनी नसरुल्लागंज में नौ पंचायतें निर्विरोध

Wed, 08 Jun 2022 09:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 09:14 AM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहग्राम जैत में चुनावी शोरगुल नहीं सुनाई देगा। यहां ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सरपंच चुनने की घोषणा की है।

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Sarpanch to be elected unanimously in Jait, nine panchayats in Budhni Nasrullaganj unopposed
जैत में सर्वसम्मति से चुना जाएगा सरपंच - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंच से लेकर सरपंच पद के लिए कई ग्राम पंचायतों में आधा दर्जन से भी ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को नाम निर्देशन जमा करने की अंतिम तारीख थी, सभी विकासखंडों में नामांकन फार्म जमा करने वालों का जमावड़ा देर रात तक लगा रहा। वहीं, दूसरी तरफ ग्राम पंचायतें ऐसी भी हैं जहां अब मतदान नहीं होगा, क्योंकि यहां सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने अपना सरपंच चुन लिया है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृहग्राम जैत भी शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधनी नसरूल्लागंज विकासखंड के तहत नौ ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां सर्वसम्मति से सरपंच चुन लिये गए हैं। जहां मतदान और चुनावी शोरगुल सुनाई नहीं देगा। इनमें बुधनी से ग्राम पंचायत मडावन, चीकली, और सीएम शिवराज सिंह चौहान की गृहग्राम पंचायत जैत शामिल है। नसरूल्लागंज विकास खंड में ससली, बड़नगर, आंबाजदीद, मोगराखेड़ा, कोसमी, लावा पानी शामिल है। नसरूल्लागंज ब्लॉक की सभी छह ग्राम पंचायतों में निर्विरोध महिला सरपंच चुनी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed