फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: Sarpanch election in Sehore district, 7-year-old girl picked up the slip and elected sarpanch

MP Panchayat Chunav: गांव के मंदिर में सात साल की बालिका ने पर्ची उठाई और चुन लिया निर्विरोध सरपंच 

Sat, 18 Dec 2021 04:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 18 Dec 2021 04:23 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में अशोकनगर के एक गांव में बोली से सरपंची का फैसला हुआ, तो सीहोर के एक गांव में पर्ची निकालकर। ग्रामीणों ने विवाद टालने के लिए यह तरीका निकाला है। इस फैसले से गांव के सभी नागरिक खुश भी हैं।  

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Sarpanch election in Sehore district, 7-year-old girl picked up the slip and elected sarpanch
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सरपंच चुनने के लिए लॉटरी निकाली गई। इनसेट में नए सरपंच चंदर सिंह मेवाड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले की ग्राम पंचायत छापरी कला और छापरी खुर्द में सरपंच चुनाव में हर बार विवाद होता है। इस वजह से ग्रामीणों ने सरपंच चुनने का अनोखा तरीका निकाला। ग्रामीणों ने गांव के हनुमान मंदिर में सात साल की बालिका से पर्ची उठवाकर सरपंच को निर्विरोध चुन लिया। गांव के मंदिर में ग्रामीणों के समक्ष चली इस प्रक्रिया में चार उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था। खास बात यह रही कि चयनित सरपंच बैठक में चुनावी खर्च का आंकलन कर 4 लाख 20 हजार रुपये मंदिर विकास के लिए जमा करेगा। यह भी निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन


सीहोर ब्लॉक की ग्राम पंचायत छापरी कला व छापरी खुर्द की 15 सौ की आबादी है, जिसमें एक हजार दो सौ मतदाता है। इनमें करीब 1,100 मेवाड़ा समाज व 400 अन्य समाज के लोग हैं। मेवाड़ा बाहुल्य ग्राम पंचायत होने के कारण हर बार पंचायत चुनाव में विवाद की स्थिति बनती आई है। कई साल से चुनावी रंजिश चली आ रही है। इससे समाजजनों में मनमुटाव भी है। चुनाव के नाम पर लाखों रुपये खर्च होते हैं। यह देखते हुए ग्राम चंदेरी के समाजसेवी एमएस मेवाड़ा और युवा संगठन ने पहल की। आपसी रंजिश मिटाने सभी ग्रामीणों को बुलाकर बैठक की। सरपंच का चुनाव लड़ने वाले चार प्रत्याशियों की उम्मीदवारी तय हुई। इन चारों से मंदिर विकास के लिए 11-11 हजार रुपये जमा कराए गए। चुनावी खर्च का आंकलन 4 लाख 20 हजार रुपये तय कर चारों प्रत्याशियों में से चयन प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद गांव के हनुमान मंदिर में ग्रामीणों के सामने सात साल की बालिका से पर्ची उठवाई गई। चंदर सिंह मेवाड़ा का नाम आने पर निर्विरोध सरंपच चुनने पर ग्रामीणों ने सहमति दे दी। 
विज्ञापन


इस तरह बनाई योजना
एमएस मेवाड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत में सबसे पहले युवा संगठन तैयार किया। प्रस्ताव बनाया कि पूरे गांव में किसी एक को सरपंच चुनना है। समिति ने तय किया कि हर घर से कम से कम एक व्यक्ति को बुलाना है। सभी लोगों को बुलाकर मंदिर में बैठक की गई। तय हुआ कि जो भी सरपंच का दावेदार होगा वह 11-11 हजार रुपये जमा करेगा। यह राशि मंदिर विकास पर खर्च होगी। बने सिंह मेवाड़ा, चंदरसिंह मेवाड़ा, बाबूलाल मेवाड़ा, धर्मेंद्र मेवाड़ा ने पैसे जमा किए। परंतु भाग्य ने चंदर सिंह मेवाड़ा का साथ दिया। वह सरपंच पद के लिए निर्विरोध हो गए। अब ग्राम पंचायत छापरी कला से सरपंच पद के लिए चंदर सिंह मेवाड़ा अपना नामांकन जमा कर शासकीय प्रक्रिया का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





जमा करना होगा नामांकन
जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत छापरी कला का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ग्रामीणों ने चुना है तब भी नामांकन जमा करना होगा। यदि अन्य प्रत्याशी सामने नहीं आते हैं तो वैधानिक प्रक्रिया के तहत उसे निर्विरोध चुना जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed