फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: Kamleshwar Patel said that the BJP government has cheated and reduced OBC reservation in civic elections from 27% to 14%.

MP Panchayat Chunav: कमलेश्वर पटेल बोले- BJP सरकार ने धोखा कर निकाय चुनाव में OBC आरक्षण 27% से घटाकर 14% कराया

Thu, 19 May 2022 08:33 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 May 2022 08:33 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व मंत्री और विधायक कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर धोखा कर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण 27% से घटाकर 14 कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Kamleshwar Patel said that the BJP government has cheated and reduced OBC reservation in civic elections from 27% to 14%.
पूर्व मंत्री और विधायक कमलेश्वर पटेल प्रेसवार्ता संबोधित करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक दलों में ओबीसी आरक्षण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पूर्व मंत्री और विधायक कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर धोखा कर निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण 27% से घटाकर 14% कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि कमलनाथ सरकार ने ओबीसी को 27% आरक्षण दिया था, जिस आरक्षण को खराब पैरवी करके और षड्यंत्र पूर्वक भाजपा की सरकार ने घटाकर 14% पर लाने का काम किया है। पटेल ने कहा कि शिवराज सरकार ओबीसी के आरक्षण को घटाकर 14% हो जाने को अपनी जीत बता रही है और इस पर जश्न मना रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा सरकार ओबीसी का अधिकार छीनने पर बहुत खुश है और उसकी हमेशा से यही नियत थी कि ओबीसी का आरक्षण समाप्त हो जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए नियमों से अगर चुनाव होता और भाजपा सरकार असंवैधानिक तरीके से ऑर्डिनेंस नहीं लाई होती तो अब तक ना सिर्फ मध्य प्रदेश में चुनाव हो चुके होते बल्कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि अपने पूरे अधिकारों के साथ अब तक ग्राम पंचायत और नगर निकायों का संचालन कर रहे होते।

वहीं, सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन इतना स्पष्ट है कि शिवराज सरकार की खराब नीतियों और कुचक्र के कारण ओबीसी वर्ग इन चुनावों में 27% आरक्षण से वंचित हो जाएगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्पष्ट घोषणा की है कि सरकार आरक्षण दे या ना दे लेकिन कांग्रेस पार्टी ओबीसी के 27% प्रत्याशियों को चुनाव में टिकट देगी।  

इस सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने कहा कि ओबसी आरक्षण पर यह जीत सत्य की है, संकल्प की है, संवेदनशीलता की है। शिवराज की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के पटल पर पूर्व में ही स्पष्ट कर दिया था कि हम चुनाव में जाएंगे तो ओबीसी वर्ग के आरक्षण के साथ ही जाएंगे। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है और उन लोगों के मुंह पर यह फैसला करारा तमाचा है, जिन्होंने चुनाव रोकने के अटूट प्रयास किए। केशवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ओबीसी वर्ग को नुकसान पहुंचाने के लिए जनता कभी माफ नहीं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed