फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: Defamation notices to Shivraj, Sharma and Bhupendra Singh; Dr. Narottam Mishra vs vivek tankha over notices

MP Panchayat Chunav: शिवराज, शर्मा और भूपेंद्र सिंह को मानहानि के नोटिस; डॉ. मिश्रा का पलटवार- गलत क्या कहा, ये भी बताए तनखा 

Mon, 20 Dec 2021 12:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 20 Dec 2021 12:32 PM IST
सार

मध्य प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को 10 करोड़ रुपये के मानहानि के नोटिस भेजे हैं। 

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: Defamation notices to Shivraj, Sharma and Bhupendra Singh; Dr. Narottam Mishra vs vivek tankha over notices
डॉ. नरोत्तम मिश्रा और विवेक तनखा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बीच घमासान मचा है। OBC सीटों को लेकर पंचायत चुनावों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के लिए भाजपा कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, कांग्रेस भी कह रही है भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में OBC आरक्षण को लेकर सही तरीके से पक्ष नहीं रख सकी। इसी वजह से चुनाव पर रोक लगी है। 
विज्ञापन


भाजपा के आरोपों पर वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने अधिवक्ता शशांक शेखर के हवाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि "मैंने अधिवक्ता शशांक शेखरजी द्वारा 10 करोड़ रुपये का मानहानि, अन्य सिविल, क्रिमनल कार्यवाही का नोटिस शिवराज सिंह चौहान, विष्णुदत्त शर्मा, भूपेंद्र सिंह को भेजा है। यदि तीन दिन में ये लोग स्थिति स्पष्ट नहीं करते उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। कोर्ट कार्यवाही के संबंध में झूठ बोलना, असत्य के आधार पर झूठी मुहिम चलाना जघन्य अपराध है। मेरी चुनोती है कि वे मुझे झूठा सिद्ध करें और खुद को सच्चा। देश बीजेपी की "ट्रोलआर्मी" के झूठ से तंग आ चुका है। झूठे दुष्प्रचार के असहनीय होने के कारण मैंने यह कदम उठाया है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कुछ कहा ही नहीं, उन्हें नोटिस दे दिया
तनखा के नोटिस पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वीडी शर्मा और भूपेंद्र सिंह ने क्या गलत कहा, यह तो बताए। सीएम ने कुछ कहा ही नहीं, उन्हें नोटिस दे दिया। अपनी गलती को छिपाने के लिए यह सब कर रहे हैं। अदालत में आप गए, इस वजह से यह विषय आया। आपको जनता की अदालत में जाना था, वहां से जीतकर आना था। पर कांग्रेस को पता था कि वह जीत नहीं सकती। इसी वजह से कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अदालत में गए और यह आदेश आया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed