फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Panchayat Chunav: A village in Bhind, where Jethani-Devrani and daughter-in-law are giving competition to each other in elections

MP Panchayat Chunav: भिंड का एक गांव, जहां जेठानी-देवरानी और बहू चुनाव में दे रहीं एक-दूसरे को टक्कर

Mon, 20 Jun 2022 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 20 Jun 2022 11:01 PM IST
सार

भिंड जिले की कल्याणपुरा ग्राम पंचायत में एक ही परिवार के तीन महिला उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।  घर की जेठानी कमला बाई, देवरानी शीलाबाई के साथ ही घर की बहू रचना ने भी सरपंच के लिए पर्चा भरा है। 

विज्ञापन
MP Panchayat Chunav: A village in Bhind, where Jethani-Devrani and daughter-in-law are giving competition to each other in elections
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव से जुड़ी रोचक खबर सामने आई है। भिंड जिले की एक पंचायत में सरपंच पद के लिए तीन महिलाएं आमने सामने हैं। तीनों एक ही परिवार से हैं। एक देवरानी, एक जेठानी और एक बहू एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला भिंड जिले की कल्याणपुरा ग्राम पंचायत का है। यहां एक ही परिवार के तीन महिला उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।  घर की जेठानी कमला बाई, देवरानी शीलाबाई के साथ ही घर की बहू रचना ने भी सरपंच के लिए पर्चा भरा है। तीनों ही जीतने के लिए जीतोड़ मेहनत भी कर रही हैं। 
विज्ञापन


वर्तमान में गांव की सत्ता की कुर्सी राधेश्याम सिंह नरवरिया के पास थी। राधे श्याम गांव के सरपंच थे। राधेश्याम के बड़े भाई विक्रम सिंह पूर्व में सरपंच रह चुके हैं। दोनों ही सगे भाइयों का पंचायत में दबदबा है। विक्रम सिंह ने पत्नी कमला और राधे श्याम सिंह ने पत्नी शीला के सहारे दांव आजमाया है। वहीं बीते चुनावों में दोनों के लिए चुनाव प्रचार संभालने वाले भतीजे रवींद्र सिंह ने भी इस बार अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाने के लिए मैदान में उतार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रवींद्र ने बताया कि मेरी ताई और चाची चुनाव लड़ रही हैं। मेरी पत्नी काफी पढ़ी लिखी है, इसलिए उसे चुनाव लड़वा रहे हैं। पत्नी रचना ने राजनीति विज्ञान में एमए और बीएड किया है। समाज के लिए कुछ करना चाहती है, इसलिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता गांव में नाली बनवाना, लोगों को पानी मिले और हर रोज लोगों से मुलाकात करके तत्काल उनकी समस्याओं का निवारण करना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed