{"_id":"577a3a2a4f1c1b700c7f9df5","slug":"mp-online-complaint-for-cattle-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से ऑनलाइन शिकायत करके पूछा 'बताओ कहां गई मेरी भैंस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से ऑनलाइन शिकायत करके पूछा 'बताओ कहां गई मेरी भैंस'
शुरैह नियाज़ी/भोपाल से, बीबीसी हिन्दी के लिए
Updated Mon, 04 Jul 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
मध्यप्रदेश के शाजापुर में एक किसान ने अपनी चोरी हुई भैंस के लिए इंदौर के क्राइम वॉच सेल से मदद मांगी है। भैंस चोर को तो पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन उसने भैंस कहां बेची है यह पता नही लग पा रहा है।
विज्ञापन
भैंस को लेकर काफी दिन से परेशान किसान ने इंदौर पुलिस की क्राइम वॉच सेवा में फोन करके मदद की गुहार लगाई है। क्राइम वॉच सेल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) विनय प्रकाश पॉल ने बताया, "ये सेवा दरअसल इंदौर के लिए है लेकिन किसान ने इसके बारे में जब टीवी में देखा-सुना तो उसे लगा कि शायद इनकी मदद से उसकी भैंस मिल सकती है। उसने फोन करके मदद मांगी है।"
विज्ञापन
क्राइम वॉच सेवा इंदौर पुलिस की ऑनलाइन पहल है। इसमें किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना फोन या फिर सोशल मीडिया के ज़रिए दी जा सकती है, वो भी बिना अपनी पहचान बताए।
विज्ञापन
अब इंदौर पुलिस ने किसान से कहा है कि वो शाजापुर पुलिस को उसकी मदद के लिए कहेंगी। इंदौर की इस सेवा में हर रोज़ तक़रीबन 50 शिकायतें आती हैं। इसके ज़रिए पिछले हफ्ते यूएई के एक प्रेमी ने इंदौर की अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए भी पुलिस से मदद मांगी थी।
