फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Youth arrested for giving paper in place of friend in constable recruitment exam

MP News: आरक्षक भर्ती परीक्षा में दोस्त के स्थान पर पेपर देने आया युवक गिरफ्तार, कहा-पैसों के लालच में की गलती

Mon, 21 Aug 2023 11:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 11:20 PM IST
सार

आरक्षक भर्ती परीक्षा में नकली परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह दोस्त के स्थान पर खुद पेपर देने आया था। जांच के दौरान उस पर शक हुआ तो वह भाग निकला। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके दोस्त को भी हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Youth arrested for giving paper in place of friend in constable recruitment exam
फर्जी परीक्षार्थी पुष्पेंद्र और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम पुलिस ने आरक्षक भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आए फर्जी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार 20 अगस्त रविवार को मारुति स्कूल सतरुंडा में आरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर होना था, जिसके लिए प्रतियोगी अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र, आधार कार्ड लाकर अपना सत्यापन करवाकर परीक्षा हॉल में एंट्री कर रहे थे। इसी बीच एक युवक पुष्पेंद्र पिता राकेश यादव (20) निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश, राहुल पिता शिवराम यादव निवासी इटावा उत्तर प्रदेश का प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड लेकर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था। परंतु कागजात सत्यापन एवं बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान फर्जी प्रतियोगी अभ्यर्थी पुष्पेंद्र यादव पर संदेह हुआ। उससे जैसे ही पूछताछ की गई तो पुष्पेंद्र स्कूल की प्रथम तल की छत के ऊपर भाग गया और स्कूल के पीछे के दरवाजे से नीचे कूदकर खेतों में भाग गया। 


पुलिस ने घेराबंदी कर प्रीतम नगर लोचितारा गांव के आसपास पकड़ लिया। पूछताछ में पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि वह राहुल यादव का परिचित दोस्त है। राहुल द्वारा पैसों का लालच दिया गया था। इसलिए वह राहुल का प्रवेश पत्र लेकर उसके स्थान परीक्षा देने पहुंचा था। परंतु परीक्षा में पहुंचने से पहले ही जांच में पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी पुष्पेंद्र की पूछताछ के दौरान अन्य आरोपी राहुल यादव की तलाश की गई। इसे धराड़ टोल के पास पकड़ा गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed