फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Woman stripped and beaten with sticks in Jhabua, four arrested

MP News: झाबुआ में महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटा, अब तक छह गिरफ्तार

Fri, 12 Aug 2022 07:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 12 Aug 2022 07:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटने वाले अब तक छह  आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
MP News: Woman stripped and beaten with sticks in Jhabua, four arrested
झाबुआ में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटने का मामला गरमा गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

 
झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी ने बताया कि मुकेश कटारा समेत छह आरोपियों को अब तक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला मजरूह मेहरबान की दूसरी पत्नी है। वह आठ महीने पहले मुकेश साथ रहने चली गई थी। घटना के एक दिन पहले वह वापस मेहरबान के पास रूपारेल पास लौट आई थी। इसके बाद अगले दिन मुकेश अपने साथियों के साथ मेहरबान के घर पहुंचा। यहां महिला को जबरन ले जाने में महिला के कपड़े फट गए। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला और उसके पति की पीटा। महिला को उसके साथी साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने बताया कि महिला मजरूह मेहरबान की दूसरी पत्नी थी। वह कुछ माह पूर्व मुकेश कटारा के साथ रहने चली गई थी। वह वापस मजरूह के पास गांव रूपारेल आ गई थी। इससे नाराज होकर मुकेश ने अपने साथियों के साथ पहुंचा और महिला को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। महिला और अन्य लोगों के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 294, 506, 364, 354 के तहत केस दर्ज किया था। घटना के दिन मुकेश कटारा, गोपाल, शंभू को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को राजू, नरसिंह और नीलेश को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए है। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार मुकेश अपने साथियों के साथ रूपारेल पहुंचा। यहां महिला को उसके घर से बाहर निकालकर मोटरसाइकिल पर जबरन बिठाकर ले जाने लगा। इसका विरोध करने पर उसने और उसके साथियों ने महिला को निर्वस्त्र कर लाठी से पीटा। महिला और उसका पति दोनों के बेहोश होने तक उनके साथ मारपीट की गई। इस घटना का ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित महिला और आरोपी भी आदिवासी समाज से ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed