फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Whom did Digvijay's son Jaivardhan Singh call Gwalior's penance

MP News: दिग्विजय के बेटे जयवर्धन ने सिंधिया को बताया पनौती, उनके जाते ही जीतने लगी कांग्रेस

Thu, 13 Oct 2022 02:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Oct 2022 02:30 PM IST
सार

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि ग्वालियर में 57 साल बाद कांग्रेस का महापौर बना है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर कहा कि वह चले गए भाजपा में और वहां बन गए पनौती।

विज्ञापन
MP News Whom did Digvijay's son Jaivardhan Singh call Gwalior's penance
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में कांग्रेस के नगरीय निकाय सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की पनौती बीजेपी में चली गई। इस वजह से ग्वालियर में 57 साल बाद कांग्रेस का महापौर बन पाया।
विज्ञापन


राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधायक जयवर्धन सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना कहा कि वह चले गए भाजपा में और वहां बन गए पनौती। 57 साल बाद हमारे नेताओं के परिश्रम से कांग्रेस की शोभा सिकरवार ने जीत दर्ज की। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस की सरकार सत्ता से बेदखल हो गई और बीजेपी ने सरकार बना ली। हाल ही में प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी 16 नगर निगम में से सात हार गई। इसमें ग्वालियर, मुरैना, जबलपुर, छिंदवाड़ा और रीवा कांग्रेस के महापौर बने। वहीं, कटनी में निर्दलीय उम्मीदवार और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ने महापौर का चुनाव जीता।  
विज्ञापन


कांग्रेस ने भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें महापौर, पार्षद, नगर पालिका, नगर निगम के अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को 2023 के चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने आपसी गुटबाजी खत्म कर एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि आराप करना है तो बता दो मैं भी आराम कर लूंगा। कमलनाथ ने कहा कि 2023 का चुनाव हमारे देश की संस्कृति को बचाने के लिए लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed