फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Vishwas Sarang targets Kamal Nath, says Congress only glorified Nehru family

MP News: विश्वास सारंग ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले कांग्रेस ने केवल नेहरू परिवार का महिमा मंडन किया

Sun, 18 Sep 2022 01:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 18 Sep 2022 01:00 PM IST
सार

आदिवासी जननायक के बलिदान दिवस पर मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर सियासत शुरू हो गई है। कमलनाथ के शंकर शाह-रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने पर मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा। सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने केवल नेहरू परिवार का महिमा मंडन किया।

विज्ञापन
MP News: Vishwas Sarang targets Kamal Nath, says Congress only glorified Nehru family
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सिर्फ नेहरू परिवार का महिमामंडन किया गया है। बीजेपी की सरकार आने के बाद देश के बलिदानियों को याद किया जा रहा है। कांग्रेस ने नेहरु और इंदिरा गांधी तक इतिहास को सीमित किया है। बीजेपी की सरकार के बाद सरकारों ने महापुरुषों को कृतज्ञता ज्ञापित करना शुरू किया है। सारंग ने कहा कि कमलनाथ बताएं कि 15 महीने में शंकर शाह और रघुनाथ शाह को क्यों याद नही किया गया।
विज्ञापन


सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार सभी क्रांतिकारी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती आई है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उपराष्ट्रपति अमर बलिदानी शंकर शाह और रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन


सारंग ने पल्स पोलिया अभियान पर कहा कि हर प्रकार से स्वास्थ्य सुविधाओं को चुस्त-दुरूस्त करना हमारी प्रतिबद्धता है। तीन दिनों का विशेष पल्स पोलियो अभियान शूरू किया गया है। अभियान के माध्यम से सभी पात्र बच्चों को अभियान से जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले से ही हर प्रकार की बीमारियों की रोकथाम के लिये वैक्सीनेशन पर मध्य प्रदेश  अच्छा काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कूनों में चीते लाए जाने पर कांग्रेस के बयान पर सारंग ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ को केवल नकारात्मक बात करने की आदत है। कूनो में पीएम मोदी ने जो चीता प्रोजेक्ट शुरू किया वो बहुत महत्वपूर्ण है। इस निर्णय से वन और वन्य प्राणीयों के संरक्षण का विचार प्रतिपादित होता है।

 
कांग्रेस डेलिगेट्स की बैठक पर मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस ने पीसीसी डेलिगेट्स तो बना दिये लेकिन नतीजा सिफर निकला। प्रस्ताव यही पारित हुआ कि जिसको सोनिया गांधी कहेंगी वो ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कह रहे है कि उन्हें जिंदा कांग्रेस चाहिये, इसका मतलब कांग्रेस मर चुकी है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed