{"_id":"65fb1d73135ed03ee30a5978","slug":"mp-news-vehicle-filled-with-liquor-overturned-on-four-lane-people-looted-liquor-bottles-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: फोरलेन पर शराब से भरा वाहन पलटा, लोगों ने लूटी शराब की बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: फोरलेन पर शराब से भरा वाहन पलटा, लोगों ने लूटी शराब की बोतलें
Wed, 20 Mar 2024 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:01 PM IST
सार
जावरा से मंदसौर के गांव डिगावमाली शराब की दुकान पर शराब लेकर जा रहा मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 3273 टायर फटने की वजह से पलटी खा गया। गाड़ी के पलटते ही गाड़ी में रखी शराब की बोतले एवं टिन के डब्बे पर रोड पर बिखर गए। जिन्हें स्थानीय लोग लूट कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
मंदसौर में शराब से भरा ट्रक पलट गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जावरा से मंदसौर की ओर आ रहा शराब से भरा एक वाहन आक्या लखमा खेड़ी के बीच में फोरलेन मार्ग पर पलटी खा गया। इसके बाद लोगों में शराब की बोतल लूटने की होड़ मच गई।
जानकारी के अनुसार जावरा से मंदसौर के गांव डिगावमाली शराब की दुकान पर शराब लेकर जा रहा मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 3273 टायर फटने की वजह से पलटी खा गया। गाड़ी के पलटते ही गाड़ी में रखी शराब की बोतले एवं टिन के डब्बे पर रोड पर बिखर गए। जिन्हें स्थानीय लोग लूट कर अपने साथ ले गए। सूचना पर कचनारा चौकी एवं दलोदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, इसके साथ ही आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
मंदसौर आबकारी आरक्षक केशव कुमार के अनुसार वहां जावरा से शराब लेकर डिगावमाली जा रहा था, लेकिन टायर फटने से वह लखमाखेड़ी के समीप पलट गया। वाहन में भरी हुई शराब जावरा से परमिट की होकर वैध थी। इसका पंचनामा बनाकर शराब को दूसरे वाहन से डिगाव भेजा जा रहा है। वहीं मौके पर रोड कंपनी के कर्मचारी भी बुलाए गए थे एवं रोड की सफाई कर मार्ग को चालू किया गया।