फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News UP MP Ravi Kishan says Rahul Gandhi is doing evil to the country and the tricolor abroad

MP News: जन आशीर्वाद यात्रा में UP सांसद रवि किशन बोले- राहुल गांधी विदेश में कर रहे देश और तिरंगे के बुराई

Sat, 09 Sep 2023 04:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 04:05 PM IST
सार

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को रीवा जिले में पहुंची है। यात्रा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन भी रीवा पहुंचे और स्थानीय राजनिवास में पत्रकारों से चर्चा की।

विज्ञापन
MP News UP MP Ravi Kishan says Rahul Gandhi is doing evil to the country and the tricolor abroad
UP सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद व अभिनेता रवि किशन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सांसद रवि किशन ने कहा, जिन्दगी झंड बा फिर भी काग्रेस को घमंड बा। रवि किशन ने कहा कि आज कई बड़े देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दिल्ली में आयोजित G-20 सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं। लेकिन राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की बुराई करते हैं।

विज्ञापन


पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद रवि किशन ने कहा, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। पार्टी के द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आज रीवा आया हूं। इसके अलावा हमारे साथ पार्टी के कई बड़े नेता और मंत्री भी शामिल हुए हैं। कल के रोड शो में जो मेरा अनुभव रहा, हम गुना से चलकर रीवा तक आए। यहां पहुंचने के बाद हमें जो ऐतिहासिक सड़कों का जाल देखने को मिला। जहां रीवा आने में चार घंटे से ज्यादा समय लगता था, लेकिन हम कल रात को एक घंटे में रीवा पहुंच गए।
विज्ञापन


एशिया के दूसरे सबसे बड़े सोलर प्लांट की तारीफ
सांसद रवि किशन ने रीवा में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि गुढ़ में स्थापित एशिया का दूसरा सबसे बड़ा सोलर पॉवर प्लांट है, जिससे दिल्ली की मेट्रो संचालित होती है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक लाडली बहना योजना के तहत बहनों को दी जाने वाली राशि हो या फिर किसानों की बढ़ी हुई आय हो और यहां की जो भी सुरक्षा व्यवस्था है या फिर लोगों को मिला सम्मान हो, यह भाजपा का गढ़ है। मैं यहां पर समस्त मीडिया का स्वागत कर प्रणाम करते हुए समस्त प्रदेश और देशवासियों से यह कहना चाहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, यहां पर गरीबों के लिए सोचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू विचारधारा को नष्ट कर रहे हैं विरोधी
कितने गर्व की बात है कि आज दिल्ली में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 का समिट करे रहे हैं। वहां ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि शुनक भी आए हुए हैं। विश्व के सारे बड़े नेता आज एक साथ शामिल हुए हैं, जो शायद भारत में पहले कभी नहीं हुआ। विश्व भर से सारे बड़े लीडर आज एक साथ शामिल हुए हैं, जो भारत के इकोनोमी को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज हमारी इकोनोमी 7.8 हुई है। पीछले तीन सालों ही हम लोग 80 करोड़ जानता को मुफ्त राशन वितरण कर रहे हैं। 240 करोड़ लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई गई। हम लोगों ने चंद्रयान मिशन में साउथ पोल तक पहुंच गए, जहां पर आज तक कोई भी देश नहीं पहुंचा। ऐसा राम राज्य, ऐसा सुनहरा मौका, ऐसी सनातनी विचार जहां पर हिंदू विचार धारा है, जिसे सारे विरोधी नष्ट करने में लगे हुए हैं।

कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का जिक्र करते हुए रवि किशन ने कहा कि मामा शिवराज ने जो भी यहां कार्य किए हैं, वह किसी से छिपे नहीं हैं। एक भावुक व्यक्ति की तरह मामा अपने भांजे और भांजियों के लिए मुख्यमंत्री बने हैं। मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी को खोना चाहेगा। हम लोग एक संगठन की तरह कार्य करते हैं, जहां करप्शन जीरो है। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए रवि किशन ने कहा कि आप इनका इतिहास उठाकर देखिए, इनका इतिहास 12 लाख करोड़ से ज्यादा गबन का है। भ्रष्टाचार का है न जाने कितने घोटाले हुए हैं, न जाने इनकी सरकार में कितने पाप हुए हैं और न जाने कितने दंगे हुए हैं। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, मैं उत्तर प्रदेश की बात करता हूं, जहां पर हर दूसरे दिन हिंदू मुस्लिम दंगे होते थे। आज वहां 2017 के बाद जबसे डबल इंजन की सरकार स्थापित हुई, एक भी दंगे नहीं हुए।

खुद को बताया गरीब पुजारी का बेटा
रवि किशन ने कहा कि भारत को विश्वगुरु कैसे बनाना है, 2047 का जो टारगेट है, यह सोच के भी आज सूर्य में भी हमारा L1 अंतरिक्ष यान वहां पहुंचकर अध्ययन करने वाला है। यह कभी भी नहीं हुआ था, मैं गरीबी से आया हूं मैं मिट्टी के घर से आया हूं। मैं गरीब पुजारी का लड़का हूं, मैं जानता हूं आज यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रीवा आ रहे हैं। मेरे गांव में 70 साल से सड़क नहीं थी, जब मैं सांसद नहीं था, तब उन्होंने मेरे गांव में सड़क की सौगात दी थी। तब से मैं भावुक होकर बीजेपी से जुड़ गया। शौचालय हो प्रधानमंत्री आवास हो, पांच लाख रुपये इलाज के लिए हो बेटियों की शादी के लिए पैसे हो ये अनगिनत योजनाएं हैं, अगर गिनने लगे तो समय कम पड़ेगा।

इंडिया बनाम भारत को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना
I.N.D.I.A बनाम भारत को लेकर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर निशाना साधते हुए रवि किशन ने कहा कि अभी वह कहीं विदेश में बैठकर गाली दे रहे हैं, उनका काम ही है भारत को बदनाम करना। कल वह कहीं यूरोप की यात्रा पर थे और पता नहीं कितना गंदा-गंदा बोल रहे थे। भारत की बातें हम भारत पर करें, लेकिन वह विदेशों में जाकर भारत की बुराई कर रहे हैं। विदेश में जाकर तिरंगे और भारत की नीतियों की बुराई कर रहे हैं। पूरा विश्व आज भारत आया है, लेकिन आप विदेश पर जाकर भारत की बुराई करते हैं। आज भारत विश्व गुरु की राह पर आगे बढ़ रहा है। इसी से पता चलता है की अंग्रेजों की मानसिकता वाले राहुल गांधी जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं, देश इन्हें 2024 में जवाब देगा।


इंडिया का नाम भारत रखने के लिए 2019 में दिया था प्राइवेट बिल
सासंद ने कहा कि हमने 2019 में एक प्राइवेट बिल दिया था कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर दिया जाए। जैसे ही मैं जीतकर गया था, तभी मेरे द्वारा बिल पेश किया गया था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और भारतीय जनता पार्टी की सोच का पूरा देश स्वागत कर रहा है। हम लोग बारी-बारी गुलामी और जो कीले अंग्रेजों ने हमारे माथे पर गाडी थी, उससे हम बाहर निकले। यूपी और एमपी में का बा गाना गाकर सवाल उठाने वाले लोगों को सासंद रवि किशन ने अपने ही भोपुरिया अंदाज में जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed