फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Two suspected foreigners found in Vidisha, wanted to buy jewelery in dollars, police engaged in inves

MP News: विदिशा में दो संदिग्ध विदेशी हिरासत में, डॉलर दिखाकर 500 का नोट छीना और भागने लगे

Tue, 02 Aug 2022 05:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 02 Aug 2022 05:50 PM IST
सार

विदिशा जिले के सिरोंज में दो संदिग्ध विदेशी डॉलर दिखाकर 500 के नोट लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ही न तो हिंदी जानते हैं और न ही अंग्रेजी बोल रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Two suspected foreigners found in Vidisha, wanted to buy jewelery in dollars, police engaged in inves
दो विदेशी सिरोंज में मिले हैं। उनके बारे में जानकारी बटोरी जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज में दो विदेशी संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। दोनों एक दुकान पर ज्वैलरी खरीदने गए थे। डॉलर दिखाए और 500 के नोट छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे। लोगों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों ही अंग्रेजी या हिदी नहीं बोल पा रहे हैं। इस वजह से अरबी ट्रांसलेटर की मदद ली जा रही है। उनके बारे में और जानकारी बटोरी जा रही है। 
विज्ञापन


मामला सोमवार शाम का है। विदिशा जिले के सिरोंज में 52 से 55 साल के दो विदेशी ज्वैलरी खरीदने गए थे। गणेश ज्वेलर्स पर उन्होंने अंगूठी दिखाने को कहा। अंगूठी 400 रुपये की थी और बदले में विदेशी महिला ने 200 रुपये निकालकर दिए। जब दुकानदार ने 200 रुपये और मांगे तो उन्होंने टूटी-फूटी भाषा में कहा कि क्या इससे भी बड़ा कोई नोट मिलता है? दुकानदार ने उन्हें कथित तौर पर 500-500 रुपये के नोट दिखाए। तब उन्होंने दुकानदार से नोट छीनकर भागने की कोशिश की। दुकानदार चिल्लाया तो आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


गणेश ज्वेलर्स के मालिक किशोर सोनी का कहना है कि शुरू में तो लगा कि विदेशी है और भाषा समझ नहीं रहे हैं, पर 500 का नोट दिखाने पर वे हाथ से छीनकर भागने लगे। थोड़ी देर के लिए मैं तो स्तब्ध रह गया था। लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। विदिशा पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला कि दोनों ईरान से आए हैं। उनके पास से ईरान का पासपोर्ट भी मिला है। वे फारसी भाषा जानते हैं। हमने ईरान एम्बेसी को भी सूचना दे दी है। पासपोर्ट की भी जानकारी ले रहे हैं, जिस पर एक माह का वीजा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि दोनों व्यक्ति न हिंदी जानते हैं और न अंग्रेजी समझते हैं। दोनों की भाषा अरबी या रशियन जैसी लग रही है। दुभाषिये की मदद से जानकारी निकाली जा रही है। पासपोर्ट और अन्य दस्वावेज ईरान के अलबुर्ज के हैं। यह तेहरान से दिल्ली होते हुए विदिशा आए थे। इनके पास से अमेरिकी  मुद्रा, ईरानी मुद्रा मिली है। पासपोर्ट से महिला का नाम अलीरेजा फलीफोर और पुरुष का नाम रॉकसोरा अंसारी है। जिस टैक्सी से आए हैं, उसके ड्राइवर का मोबाइल नंबर अभी बंद बता रहा है। ट्रांसलेटर को बुलाकर पुलिस जांच करने की कोशिश कर रही है। दोनों तीन महीने के वीजा पर भारत आए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह 20 दिन दिल्ली के लाजपत नगर में किसी जगह रुके  थे। इन्हें छोड़कर ट्रैक्सी ड्राइवर चला गया है। उसका भी पुलिस पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed