{"_id":"61d5878af114892ce34205da","slug":"mp-news-two-jail-guards-who-gang-raped-a-female-prisoner-during-parole-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: महिला कैदी से पैरोल के दौरान सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो जेल प्रहरियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: महिला कैदी से पैरोल के दौरान सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो जेल प्रहरियों को जेल भेजा
Wed, 05 Jan 2022 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 05:29 PM IST
सार
आलीराजपुर जिला जेल के दो जेल प्रहरियों पर एक महिला कैदी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पैरोल पर छूटने के बाद जब वह पति से मिलने आई, तो दोनों जेल प्रहरियों ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों जेल प्रहरियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दो जेल प्रहरियों को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया है। प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात सीमा से लगे आलीराजपुर जिला जेल के दो जेल प्रहरियों पर एक महिला कैदी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फर्जी शादी के मामले में महिला अपने पति के साथ ही आलीराजपुर जेल में सजा काट रही है। पैरोल पर छूटने के बाद जब वह पति से मिलने आई, तो दोनों जेल प्रहरियों ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों जेल प्रहरियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि देवास जिले के इमलीपुरा के रहने वाले पति-पत्नी को बड़वानी में फर्जी शादी कांड में पांच साल की सजा सुनाई गई थी। जहां से उन्हें आलीराजपुर जेल भेज दिया गया था। पत्नी को कोरोना होने के कारण दो महीने की पैरोल मिली थी। अगस्त में महिला पति से मिलने आलीराजपुर जिला जेल आई थी। आरोप है कि इसी दौरान जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी महिला से मिला। उसे अपने घर पर रखी मेडिकल रिपोर्ट देने के बहाने साथ ले गया। वहां पहले से ही जेल प्रहरी वीरेंद्र यादव मौजूद था। आवास पर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, तो उसे गाली गलौज कर जेल में सड़ा देने की बात की और जान से मारने की धमकी दी। पैरोल खत्म हो जाने पर उसे बड़वानी जेल में बंद कर दिया गया। महिला की मांग पर उसे दोबारा आलीराजपुर जिला जेल में शिफ्ट किया गया। जहां 26 दिसंबर को उसने पति से मुलाकात की। यहां उसे पूरा घटनाक्रम बताया। पति ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
29 दिसंबर को पति ने अपने बड़े भाई को पूरी बात उन्हें बताई। उन्होंने महिला थाने में इसकी शिकायत की। महिला के बयान लेने के बाद 31 दिसंबर को जेल प्रहरी अनिल व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जोबट उप जेल भेज दिया गया। आलीराजपुर डीएसपी अजाक आदित्यराजसिंह ठाकुर ने बताया कि महिला के जेठ ने मामले की शिकायत की थी। महिला के बयान लेने के बाद आरोपी जेल प्रहरियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को जोबट उप जेल भेज दिया गया।