फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Tuition teacher made children cock on the road, punished for not doing homework

MP News: ट्यूशन टीचर ने बच्चों को सड़क पर बनाया मुर्गा, होमवर्क नहीं करने की सजा

Fri, 04 Nov 2022 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 10:45 PM IST
सार

सिंगरौली जिले में बच्चों को कोचिंग के बाहर सड़क पर ही मुर्गा बनने की सजा देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Tuition teacher made children cock on the road, punished for not doing homework
बच्चों को सड़क पर मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में छोटे-छोटे बच्चों को सड़क पर मुर्गा बनाने का मामला सामने आया है। ये सजा उन्हें उनके ट्यूशन टीचर ने इसलिए दी थी क्योंकि वे होमवर्क नहीं कर सके थे। घटना का वीडियो वायरल हो गया और अब टीचर पर गाज गिरने की तैयारी है। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के बरका गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में कोचिंग शिक्षक राजबुध्द साकेत सरकारी व निजी स्कूल के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। चार दिन पहले उसने बच्चों को होमवर्क दिया था। जब कई बच्चों ने त्योहार की वजह से होमवर्क नहीं कर सकना बताया तो टीचर नाराज हो गया और उसने बच्चों को कोचिंग के बाहर सड़क पर ही मुर्गा बनने की सजा दे दी। बताया ये भी जा रहा है कि इस दौरान उसने बच्चों को डंडे भी मारे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बच्चे सड़क पर मुर्गा बने थे तो हर किसी की नजर उन पर थी। टीचर की ओर से ही घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया। जब ये वीडियो जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा तक पहुंचा तो वे चौंक गए और जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दे दिए। मामले की जांच की जा रही है। कहा जा रहा है कि जांच के बाद ट्यूशन टीचर पर गाज गिरना तय है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed