फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: There was no child even after 25 years of marriage, there used to be a dispute, the couple consumed p

MP News: शादी के 25 साल बाद भी संतान नहीं थी, विवाद होता था दंपती ने खा लिया जहर

Wed, 29 Mar 2023 09:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Mar 2023 09:01 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के देवरीकलां में दंपती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पति की मौत हो गई। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
MP News: There was no child even after 25 years of marriage, there used to be a dispute, the couple consumed p
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के चौरई में देवरीकलां में रहने वाला एक परिवार पारिवारिक विवाद के चलते खत्म हो गया। विवाह के बाद 25 साल बाद दंपती को संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर उनका विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी दोनों में पुनः विवाद हुआ। इसके बाद पहले पति ने जहर खाया और फिर पत्नी ने भी सल्फास की गोली खा ली। दोनों को उपचार के लिए चौरई से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पति ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


चौरई टीआई शशि विश्वकर्मा ने बताया कि देवरीकलां निवासी 42 वर्षीय संतोष पिता भवानी प्रसाद सोनी और उनकी पत्नी विमलाबाई सोनी को सल्फास के सेवन के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के बाद परिजन जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में संतोष सोनी ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी विमलाबाई का उपचार जारी है। संतोष और विमलाबाई के विवाह को करीब 25 साल हो चुके हैं। इन्हें संतान नहीं थी। अक्सर दोनों में विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। सुबह आठ बजे पहले संतोष ने सल्फास की दो गोली खाई तो विमला ने भी एक गोली खा ली। पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed