फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: The car of a couple coming from Shahdol to Jabalpur fell into the river, husband and wife died

MP News: शहडोल से जबलपुर आ रहे दंपती की कार नदी में गिरी, पति-पत्नी की मौत, बच्चा लड़ रहा जिंदगी की जंग

Mon, 24 Jul 2023 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 05:00 PM IST
सार

शहडोल में ट्रक की टक्कर से कार सवार परिवार नदी में जा गिरा। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार साल का मासूम बच्चा अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। 

विज्ञापन
MP News: The car of a couple coming from Shahdol to Jabalpur fell into the river, husband and wife died
शहडोल के कारोबारी और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल में दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि चार साल का मासूम बच्चा अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। हालत नाजुक होने से वेंटिलेटर पर है। जब वे शहडोल से जबलपुर लौट रहे थे तभी उनकी कार ट्रक से टकराकर नदी में जा गिरी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सर्वोदय मार्केट व बाबा मोबाइल दूकान के संचालक कार्तिकेय अग्रवाल उर्फ़ बेटू शनिवार की सुबह शहडोल से जबलपुर गए थे। वहां पत्नी शिक्षिका पत्नी कीर्ति अग्रवाल को डॉक्टर को दिखाने के बाद चार साल के बेटे विभू अग्रवाल के साथ अपने ससुराल पाटन रोड पर स्थित बांकल गांव चले गए। परिवार समेत वो रविवार को बांकल से अपने घर शहडोल लौट रहे थे तभी नौरोजाबाद के समीप जोहिला पुल पर एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे वह गाड़ी समेत नदी में जा गिरे। इस हादसे मे घटनास्थल पर ही कार्तिकेय व उनकी पत्नी कीर्ति की मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार उनका चार साल का बेटा वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच  जंग लड़ रहा है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। 
विज्ञापन


इस हृदय विदारक हादसे की जानकारी अभी तक कार्तिकेय की मां लक्ष्मी अग्रवाल (72) को नहीं दी गई है। वहीं कार्तिकेय का बड़ा बेटा आभू अग्रवाल (8) अपने परिजनों के साथ जबलपुर नहीं गया था वह अपनी दादी के साथ यहीं शहडोल में था। उसे भी अभी तक हादसे की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के बाद घर लाया जाएगा शव
बेटू अग्रवाल अपने घर के इकलौते चिराग थे। उनकी एक बहन है जो पुणे में रहती है। उन्हें हादसे की जानकारी घटना के तुरंत बाद दे दी गई थी। बताया जा रहा है कि वो कुछ देर में शहडोल पहुंचेंगी। इसके बाद आगे का कार्य किया जाएगा। दंपती का पोस्टमार्टम काराकर शव उमरिया में ही रखा गया था। जब बहन समेत अन्य सगे संबंधी शहडोल पहुंच जाएंगे तब शव शहडोल लाया जाएगा। यह जानकारी भी मिली है कि 
बाबा मोबाइल के संचालक बेटू अग्रवाल को आज फिर से जबलपुर जाना था। शहर में करोड़ों की जमीन संबंधी कोई मामला हाईकोर्ट में चल रहा है जिसके सिलसिले में उन्हें अपने साथियों के साथ सोमवार की सुबह फिर से जबलपुर जाना था।


मां को सदमा लगने का सता रहा सभी को डर
बाबा मोबाइल सर्वोदय मार्केट में है। सर्वोदय मार्केट के भी मालिक बेटू अग्रवाल ही थे। उनके निधन की खबर सुनते ही मार्केट में सन्नाटा छा गया था। बेटू के दोस्तों ने मार्केट को फिर से खुलवाया और बेटू की दुकान बाबा मोबाइल को भी खुलवाया ताकि घर में अकेली रह रही 72 वर्षीय मां को किसी भी प्रकार से घटना की जानकारी नहीं लगे। इसलिए ऐसा किया गया है। सबको डर है कि अपने जवान बहू बेटे की मौत की खबर सुनकर मां का क्या होगा। बहरहाल पूरा शहर मातम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed