{"_id":"645e7b0cedaf7758d106def2","slug":"mp-news-tent-in-marriage-ceremony-with-iron-pipe-flew-in-a-tornado-like-a-kite-video-viral-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पतंग की तरह बवंडर में उड़ गया लोहे के पाइप संग विवाह समारोह में लगा टेंट, वीडियो आपको भी कर देगा हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पतंग की तरह बवंडर में उड़ गया लोहे के पाइप संग विवाह समारोह में लगा टेंट, वीडियो आपको भी कर देगा हैरान
Fri, 12 May 2023 11:14 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 11:14 PM IST
सार
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरनिया थाना क्षेत्र के कुसुम्बिया गांव में दोपहर के समय जबरदस्त बवंडर आया। इसमें शादी का टेंट लोहे के पाइप सहित उड़ गया। वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
खरगोन में बवंडर में उड़ता टेंट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य-प्रदेश के खरगोन में तूफ़ान के बाद आए बवंडर में एक विवाह सामारोह में लगा हुआ टेंट उसमें लगे लोहे के पाइप संग ही पतंग की तरह आसमान में उड़ता नजर आया। हालांकि टेंट को उड़ने से रोकने के लिए कुछ लोगों ने उसे पकड़कर बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन हवा का बंवडर इतनी तेज गति के साथ घूम रहा था कि उसकी गति देखकर पकड़ने वाले भी कुछ ही देर में भाग खड़े हुए। टेंट को आसमान की ऊंचाइयों में उड़ता देख आसपास के ग्रामीणों के भी होश उड़ गए। इसी बीच किसी ने इस उड़ते हुए टेंट का वीडियो बना लिया।
जानकारी के मुताबिक खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर झिरनिया थाना क्षेत्र के कुसुम्बिया गांव में दोपहर के समय जबरदस्त बवंडर आया। अचानक आए बवंडर के दौरान शादी की तैयारी में लगे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही बवंडर ने 45 बाई 45 के टेंट, मंडप और दूसरी तरफ लगे खाने के टेंट को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर तक तो लोहे के पाइप पकड़कर लोगों ने टेंट को उड़ने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन बवंडर की गति देखकर टेंट छोड़कर वो भी भाग खड़े हुए। हवा का यह बवंडर टेंट को 200 फीट की ऊंचाई तक उड़ा ले गया। वहीं पाइप नीचे गिरते समय हाईटेंशन लाइन पर टकरा गए। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई यह राहत की बात रही।