फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Speeding car rams into parked truck in Maihar, three people die on the spot

MP News: मैहर में तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Thu, 26 Oct 2023 06:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 06:57 PM IST
सार

सतना जिले में बुधवार रात एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। उनकी कार खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में एक युवक भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन
MP News: Speeding car rams into parked truck in Maihar, three people die on the spot
सतना में दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर में बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन लोगों की जान गई है। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये लोग रीवा से जबलपुर की ओर लौट रहे थे। हादसे में एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मैहर के नादन देहात थाना इलाके के बरहिया के पास नेशनल हाइवे 39 पर बुधवार देर रात हुआ है। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 9930 में सवार तीन लोग रीवा से जबलपुर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब 10.45 बजे बेला-कटनी हाइवे पर नादन देहात थाना इलाके के बरहिया के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक यूपी 63 एटी 4316 में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


जांच में पता चला है कि कार जबलपुर के कपिल चौरसिया के नाम दर्ज है। पता चला कि उनकी कार लेकर उनके परिचित उदय मिश्रा 26 अक्टूबर को रीवा गए थे। उनके साथ परिजन विशाल मिश्रा, दोस्त अंशु उर्फ शुभम पतिा प्रदीप साहू और कार चालक राकेश थे। इस घटना में उदय मिश्रा, विशाल मिश्रा और चालक राकेश की मौके पर मौत हो गई। वहीं अंशु उर्फ शुभम बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुचीं और कार में फंसे लोगों को निकालकर सिविल अस्पताल मैहर पहुचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों मृतक जबलपुर के रहने वाले हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed