फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Singrauli Three-year-old innocent girl fell into 100 feet deep borewell rescue operation underway

MP News: 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम बच्ची की मौत, जन्मदिन के दिन ही चली गई जान

Tue, 30 Jul 2024 10:39 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 10:39 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बड़ा हादसा हो गया। खेलने के दौरान एक तीन साल की मासूम बच्ची करीब 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। उसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
MP News Singrauli Three-year-old innocent girl fell into 100 feet deep borewell rescue operation underway
खुला हुआ बोरवेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिंगरौली जिले में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब अपने घर से कुछ ही दूरी पर अपने पिता के साथ खेत पर गई मासूम बच्ची खेलने के दौरान 100 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी। घटना बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिंगरौली कलेक्टर, एसपी समेत भारी संख्या में पुलिस एवं बचाव दल पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में सोमवार शाम लगभग चार बजे रामप्रसाद साहू निवासी कसर अपनी मासूम तीन वर्षीय बच्ची सौम्या साहू के साथ खेत पर गया था। वह खेत पर काम में व्यस्त हो गया और बच्ची खेलते-खेलते खुले बोरवेल के पास पहुंच गई और फिर खेलते-खेलते उसमें गिर गई। बोरवेल करीब 100 फीट गहरा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सिंगरौली कलेक्टर, एसपी, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। कलेक्टर की अगुवाई में रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   
विज्ञापन


मासूम बेटी को खाने के बाद परिवार वालों और माता-पिता का बुरा हाल है। परिजनों ने कहा कि सोमवार को ही सौम्या का जन्मदिन था, पूरा परिवार खुश था। लेकिन, अब उनकी बेटी दुनिया में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed