{"_id":"640efb9a904efe3d7f022ed3","slug":"mp-news-security-guard-was-cleaning-the-gun-in-chhindwara-jaw-was-injured-due-to-firing-condition-critical-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड कर रहा था बंदूक की सफाई, गोली चलने से जबड़ा फट गया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में सिक्योरिटी गार्ड कर रहा था बंदूक की सफाई, गोली चलने से जबड़ा फट गया, हालत गंभीर
Mon, 13 Mar 2023 04:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 13 Mar 2023 04:02 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड बंदूक साफ कर रहा था। इस दौरान उसकी गोली चल गई और गार्ड का जबड़ा फट गया। नागपुर में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
GUN SHIMLA
विस्तार
छिंदवाड़ा में बंदूक साफ करते वक्त लापरवाही से गोली चलने का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड अपनी बंदूक की सफाई कर रहा था, उसी दौरान उससे गोली चल गई, जो गार्ड के जबड़े में जा लगी। इससे उसका जबड़ा फट गया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए नागपुर भेजा गया।
विज्ञापन
यह वाकया छिंदवाड़ा के मोहन नगर में रहने वाले प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड मनोज पिता भूरे लाल साहू (45) के साथ हुआ। टीआई सुमेर सिंह जगेत के मुताबिक वह प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी का गार्ड है। उसे उसकी बंदूक से ही गोली लगी है। उसका पूरा जबड़ा फट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व पड़ोसियों के बयान दर्ज कर पंचनामा बनाया। बंदूक से गोली निकाल कर ही उसकी सफाई की जाती है, लोडेड गन की सफाई आपराधिक लापरवाही की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
गोली का पता नहीं चला, हालत गंभीर
क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. हेमंत अहिरवार ने बताया कि उन्होंने गार्ड मनोज साहू को प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर किया है। उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। उसको नाक, कान, गला विभाग, सर्जरी विभाग और दंत रोग विभाग तीनों ने मिलकर प्राइमरी ट्रीटमेंट दिया। उसे न्यूरो सर्जन और प्लास्टिक सर्जन की जरूरत थी, इसलिए नागपुर भेजा गया। मरीज की हालत काफी गंभीर है। गोली नहीं मिली है, इसलिए आशंका है कि वह कहीं सिर या अन्य हिस्से में तो नहीं चली गई।
विज्ञापन
