फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Sales manager got attacked while playing cricket in Bhopal, died in hospital

MP News: भोपाल में क्रिकेट खेलते समय सेल्स मैनेजर को आया हार्टअटैक, अस्पताल में मौत

Wed, 05 Oct 2022 07:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 05 Oct 2022 07:11 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में एक सेल्स मैनेजर को क्रिकेट खेलते समय हार्टअटैक आ गया। सीने में दर्द होने पर दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
MP News: Sales manager got attacked while playing cricket in Bhopal, died in hospital
भोपाल में क्रिकेट खेलते खेलते अटैक आने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के पिपलानी के एनसीसी ग्राउंड में एक निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर को क्रिकेट खेलते समय अटैक आ गया था। दोस्त अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पिपलानी थाना टीआई अजय नायर ने बताया कि 32 वर्षीय योगेश गुप्ता अशोका गार्डन में रहते थे। वे मूलत: रीवा के रहने वाले थे। भोपाल में निजी कंपनी में सैल्स का काम करते थे। मंगलवार को छुट्टी होने पर वे अपने दोस्तों के साथ पिपलानी एनसीसी ग्राउंड क्रिकेट खेलने गए थे। मंगलवार दोपहर 3 बजे आसपास उनको अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। वह चक्कर खाकर गिर गए। इसके बाद दोस्त उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी उनकी पीएम रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि योगेश गुप्ता की हार्ट अटैक से ही मौत की आशंका है। हालांकि अभी उनकी पीएम रिपोर्ट नहीं है। बता दें योगेश के योगेश को सिगरेट पीने की लत होने की भी बात कही जा रही है। उनके घर पर सिगरेट के पैकेट मिले हैं। उनके दोस्तों का कहना है कि वे एक दिन में 30 से 40 सिगरेट पी जाते थे। यह बात भी कही जा रही है कि वे अपने इलाज के लिए घर से पैसे मांग रहा था। उसके बड़े भाई ने उसकी बॉडी का चेकअप कराया था। जिसमें सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी। 
विज्ञापन



;

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed