फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Saifuddin of Shajapur went on Swachh Bharat tour with the message of Syedna Saheb

MP News: सैयदना साहब का पैगाम लेकर स्वच्छ भारत भ्रमण पर निकले सैफुद्दीन शाजापुर वाले, महेश्वर में की साफ-सफाई

Fri, 10 Mar 2023 06:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 06:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले सैफुद्दीन शाजापुर वाले स्वच्छता का संदेश लेकर खरगोन जिले के महेश्वर में पहुंचे। यहां वे लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक किए। साथ ही जहां गंदगी दिखी, वहां खुद ही झाड़ू लेकर सफाई किया।

विज्ञापन
MP News Saifuddin of Shajapur went on Swachh Bharat tour with the message of Syedna Saheb
सैफुद्दीन शाजापुर वाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को भोपाल निवासी सैफुद्दीन शाजापुर वाले स्वच्छ भारत का संदेश लेकर पर्यटन नगरी महेश्वर पहुंचे। यहां उनके द्वारा नगर का भ्रमण कर भवानी माता चौक स्थित देवी अहिल्या बस स्टैंड पर झाड़ू लेकर साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया गया। 

विज्ञापन


बता दें कि सैफुद्दीन दो अक्टूबर 2015 से सफाई को लेकर अलग-अलग नगरों और गांवों की यात्राएं कर रहे हैं। वह पिछले आठ साल से लगातार इस कार्य में लगे हुए हैं। भोपाल से स्वच्छता यात्रा शुरू कर इंदौर, बड़वानी और खरगोन होते हुए महेश्वर पहुंचे। यहां से वे जाम गेट होते हुए इंदौर के लिए निकलेंगे।
विज्ञापन


'भारत हर मजहब के लिए'
सैफुद्दीन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि स्वच्छ भारत हर मजहब के लिए है, जिसमें सफाई जरूरी है। उन्होंने पॉलिथीन की बजाय कपड़े की थैली का उपयोग करने पर जोर दिया और कहा कि पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। वे स्वच्छता का संदेश ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि स्वयं जहां भी गंदगी दिखाई देती है, उसे साफकर लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं। रोजाना अपनी स्कूटी से 50 से 100 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंदौर में हुए प्रवासी सम्मेलन के दौरान उन्होंने करीब आठ बोरी कचरा इकट्ठा किया, जब उनसे पूछा गया कि महेश्वर की सफाई कैसी है तो उन्होंने बताया कि ठीक है। लेकिन अभी और सफाई की आवश्यकता है। हिज होलीनेस सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के पैगाम अनुसार, जिस प्रकार घर, मस्जिद और मंदिर को साफ रखा जाता है, उसी तरह हम अपने गांव, शहर और देश को भी साफ-सुथरा रखें। यही सैयदना साहब का पैगाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed