फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: Rural Development Minister Prahlad Patel reached Chhindwara

MP News: छिंदवाड़ा पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, क्या लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जानें क्या बोले

Sun, 28 Jan 2024 08:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 28 Jan 2024 08:55 AM IST
सार

मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश राज्य का मंत्री हूं और संगठनात्मक आधार पर छिंदवाड़ा प्रवास पर आया हूं। हम हर चुनौती को गंभीरता से लेते हैं और छिंदवाड़ा सहित सारी सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।

विज्ञापन
MP News: Rural Development Minister Prahlad Patel reached Chhindwara
पत्रकार वार्ता करते मंत्री प्रहलाद पटेल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रहलाद पटेल छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होंने छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि ये फैसला प्रहलाद पटेल नहीं बल्कि पार्टी करती है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान इन सवालों का जवाब दिया। 
विज्ञापन


प्रहलाद पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के के ईवीएम पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि जब कांग्रेस जीतती है तब वह ईवीएम पर सवाल नहीं उठाती। प्रहलाद पटेल ने तकनीकी चीजों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। प्रहलाद पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह के सवाल का जवाब जब उनके भाई खुद दे रहे हैं तो मुझे जवाब देने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


ज्ञानवापी पर आई रिपोर्ट पर दिया बयान
ASI सर्वेक्षण पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि मंत्री होने के नाते मेरा जो अनुभव है कि भारत सरकार का सर्वेक्षण विभाग ऐसी संस्था है। जो इतिहास को इतिहास के चश्में से देखता है। यह संस्था पुरातत्व सर्वेक्षण का भी काम करती है और अनुसंधान का भी काम करती है। पत्थरों को देखकर पत्थरों की उम्र बता देना यह सिर्फ विज्ञान नहीं कर सकता सिर्फ ASI संस्था ही कर सकती है। राम जन्मभूमि हो या ऐसे जितने भी पुरातत्व के स्थान हों। ऐसे बहुत सारे स्थान है, जहां 8000 साल से पुराने तथ्य हमारे पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि एएसआई की रिपोर्ट को हमेशा मान्यता मिली है, अच्छी बात ये है कि न्यायालय ने रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुद्दे पर कुछ भी कहने से किया इंकार
छिंदवाड़ा प्रवास पर पहुंचे मंत्री प्रहलाद पटेल ने बिहार में हो रही उठापटक को लेकर बयान देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह बिहार राज्य की राजनीति है। इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश राज्य का मंत्री हूं और संगठनात्मक आधार पर छिंदवाड़ा प्रवास पर आया हूं। हम हर चुनौती को गंभीरता से लेते हैं और छिंदवाड़ा सहित सारी सीटें जीतना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed