फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Rakesh Tikat statement in Mahapanchayat in Gudh Rewa

MP News: रीवा के गुढ़ में आयोजित किसान महापंचायत में गरजे टिकैत, कहा- होगा महाआंदोलन, कलमकार थामेंगे कमल

Sat, 25 Feb 2023 11:27 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 25 Feb 2023 11:27 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहसील कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह, कुंवर सिंह, अभिषेक पटेल और शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसान महापंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित किया।

विज्ञापन
MP News Rakesh Tikat statement in Mahapanchayat in Gudh Rewa
किसान महापंचायत में गरजे टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान महापंचायत को संबोधित करने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत ने कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद शिकायत मीडिया से रूबरू होते हुए जमकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। टिकैत ने कहा कि बीजेपी सरकार ने किसानों को पंगु बना दिया है, उनके लिए कोई योजना नहीं है। किसानों के लिए सिर्फ झूठी घोषणाएं की जाती हैं।

विज्ञापन


टिकैत ने कहा, बीजेपी धर्म को राजनीति में लाकर दुरुपयोग कर रही है। बीजेपी कलमकारों के हाथ में कमल थमाना चाहती है, यही कारण है कि अब इसकी लड़ाई लड़नी पड़ रही है और आगे महा आंदोलन होगा। एमएसपी गारंटी, कानून के साथ-साथ महंगाई, जाति धर्म के नाम पर लड़ाई और भेदभाव का आरोप लगाते हुए टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही टिकैत ने कहा कि मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को सीबीआई बना देना चाहिए।
विज्ञापन


उस दौरान किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव, संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह, किसान नेता कुंवर सिंह, अभिषेक पटेल, अनुज यादव यूपी प्रदेश अध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह शंखु रामजीत सिंह, आशा तिवारी, अनिल पटेल, कामरेड लालमणि त्रिपाठी, शैलेन्द्र सिंह, सुव्रत मणि त्रिपाठी, विवेक पटेल, पप्पू कन्नौजिया, शोभनाथ कुशवाहा, बलराम सिंह मौलहा, चंद्रसेन सिंह, प्रदीप बशोर, अनुज प्रताप सिंह, संजय यादव, सालिगराम यादव, रसूद आलम (चंपारण अध्यक्ष बिहार) उमेश पटेल, अंशुमान यादव, अयोध्या प्रसाद नामदेव और सुधाकर सिंह सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed