फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Crime News: Psycho Killer Arrested for Killing Two In Three Days by Pelting Stone Over Petty Issues News in Hindi

MP News: छोटी-छोटी बात पर पत्थर पटककर हत्या करने वाला साइको किलर गिरफ्तार, तीन दिन में 2 को मारा

Fri, 04 Feb 2022 02:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 04 Feb 2022 02:27 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी में पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है। उस पर तीन दिन में दो हत्या करने का आरोप है। शराब या बीड़ी पीने को पैसे मांगे थे। नहीं मिले तो पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। 
 

विज्ञापन
MP Crime News: Psycho Killer Arrested for Killing Two In Three Days by Pelting Stone Over Petty Issues News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले की पुलिस ने दो अंधे कत्लों की गुत्थी सुलझा ली है। एक साइको किलर को पकड़ा है, जिसने तीन दिन में दो हत्या करना कबूल किया है। वह शराब या बीड़ी पीने के लिए पैसे मांगता। अगर कोई नहीं देता या विवाद करता तो उसके सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर देता। 
विज्ञापन


पुलिस ने साइको किलर कैलाश उर्फ झोला पिता भोला चौधरी को पकड़ा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कैलाश ने दोनों हत्याओं को कबूल लिया है। उसने ही बताया कि 30 जनवरी को रात में करीब साढ़े 9 बजे पॉवर हॉउस के सामने उसे चंद्रशेखर आता दिखा था। उसने उससे शराब के लिए रुपये मांगे। उसने पैसे तो नहीं दिए, विवाद करने लगा। इस पर कैलाश ने पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले 28 जनवरी को अग्रवाल ढाबा के पास दिव्यांग से बीड़ी मांगी थी। उससे विवाद हुआ तो उसकी भी हत्या कर दी। 
विज्ञापन


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed