{"_id":"64b14f2c0039412e790f8fd7","slug":"mp-news-priyanshu-mishra-of-umaria-played-an-important-role-in-chandrayaan-3-campaign-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया के लाल प्रियांशु ने निभाई चंद्रयान-3 अभियान में महती भूमिका, जिलेवासियों में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया के लाल प्रियांशु ने निभाई चंद्रयान-3 अभियान में महती भूमिका, जिलेवासियों में खुशी का माहौल
Fri, 14 Jul 2023 07:05 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 14 Jul 2023 07:05 PM IST
सार
भारत ने चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। सफल लॉन्चिंग को लेकर देश भर में खुशी की लहर है और लोग इसरो को बधाई दे रहे हैं। ब्रिटेन, जापान की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत को सफल लॉन्चिंग के लिए बधाई दी है। उमरिया जिले के निवासी प्रियांशु मिश्रा ने भी चंद्रयान-3 अभियान में अपनी महती भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
प्रियांशु मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 अभियान के तहत विक्रम सारा भाई अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र तिरूवन्तपुरम से उपग्रह एलव्ही एमएम-3 प्रक्षेपित किया गया। चंद्रमा पर खोज के विस्तार को लेकर महत्वहपूर्ण माने जाने वाले इस अभियान में उमरिया जिले के छोटे कस्बे चंदिया के निवासी प्रियांशु मिश्रा की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट चंद्रयान-3 के लांच व्हीकल निर्माण हेतु अनुसंधान कर भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में शिखर पर ले जाने के लिए कार्य किया गया है। प्रियांशु मिश्रा ने पूर्व में चंद्रयान-2 मिशन लाचिंग में महत्विपूर्ण भूमिका निभाई थी। चंद्रयान-3 के अलावा प्रियांशु मिश्रा के द्वारा प्रस्तावित आदित्य मिशन एवं गगनयान में भी सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रियांशु मिश्रा चंदिया कस्बे के किसान विनोद मिश्रा एवं गृहिणी प्रतिभा मिश्रा के सुपुत्र हैं। प्रियांशु मिश्रा ने प्रारंभिक शिक्षा चंदिया कस्बे से प्राप्त की। कोयल हायर सेकेण्डरी स्कूल भोपाल से, एरोनाटिकल से बीटेक देहरादून से, एमटेक रांची से किया है। इनकी नियुक्ति वैज्ञानिक के रूप में इसरों में वर्ष 2009 में हुई थी। तभी से अंतरिक्ष में अनुसंधान को लेकर इनके द्वारा कई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रियांशु मिश्रा को सरकार द्वारा कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। वर्ष 2017 में यंग साइंसटिस्टि मेरिट आवार्ड, वर्ष 2022 में एक्सीवलेस आवार्ड शिखर प्राप्त हो चुका है। उनकी प्रतिभा एवं कार्य दक्षता को देखते हुए 10 वर्ष में तीन पदोन्न्तियां प्राप्त हो चुकी है। चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण में उमरिया के यंग वैज्ञानिक के सहयोग से उमरिया जिलावासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जिले में खुशी का माहौल है। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर डा० कृष्ण देव त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा उनकी उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
