फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Police stopped tribal justice march in Lalghati, sat on dharna on the road

MP News: आदिवासी न्याय यात्रा को पुलिस ने लालघाटी में रोका, पीसीसी चीफ और विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठे

Thu, 29 Sep 2022 07:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 29 Sep 2022 07:44 PM IST
सार

आदिवासी न्याय यात्रा गुरुवार को भोपाल पहुंची। पुलिस ने यात्रा को लालघाटी पर ही रोक लिया। इससे नाराज होकर पीसीसी चीफ कमलनाथ और विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कमलनाथ ने यात्रा रोकने पर सरकार को आदिवासी पर अन्याय करना बताया।

विज्ञापन
MP News Police stopped tribal justice march in Lalghati, sat on dharna on the road
आदिवासी न्याय यात्रा को पुलिस ने लालघाटी पर रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में उस समय हंगामा हो गया, जब लालघाटी पर पुलिस ने आदिवासी न्याय यात्रा को रोक लिया। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कई विधायक इसमें शामिल थे, उन्होंने यात्रा रोके जाने का विरोध किया। बात बढ़ने पर सभी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा ने 21 सितंबर को धरमपुरी से आदिवासी न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। यात्रा गुरुवार को भोपाल पहुंची। पुलिस ने लालघाटी चौराहे पर बैरिकेडिंग करते हुए उनकी यात्रा को रोक लिया। विधायक पदयात्रा कर कारम बांध के निर्माण में भ्रष्टाचार और आदिवासियों को उचित मुआवजा नहीं देने के विरोध में राज्यपाल मंगूभाई पटेल को ज्ञापन देने आ रहे थे। पुलिस के रोकने पर विधायक सड़क पर ही बैठ गए। यात्रा में शामिल होने पहुंचे पीसीसी चीफ कमलनाथ भी सड़क पर धरने पर बैठ गए। पीसीसी चीफ के जाने के पुलिस धरने पर बैठे विधायकों को उठाने लगे। इसके बाद विधायक बैरिकेडिंग पर चढ़ आगे बढ़ने लगे। उनको पुलिस ने रोक दिया। विधायक मेड़ा ने कहा कि सरकार हमारी बात ही नहीं सुन रही है। तानाशाही कर रही है। आदिवासियों को उनका हक दिलाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आज मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आदिवासी भाइयों के साथ दमन व अत्याचार हो रहा है। शिवराज सरकार की नीति व नीयत सबको समझ आ चुकी है। सरकार विधायकों की बात को राज्यपाल तक नहीं पहुंचाने दे रहे हैं। इसका जवाब जनता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed