फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Police picked up person sitting in Yogi costume in program of CM Shivraj and Union Minister Gadkari

Niwari: शिवराज और गडकरी के कार्यक्रम में UP सीएम योगी की वेशभूषा में बैठे शख्स को पुलिस ने उठाया, हुई झड़प

Tue, 24 Jan 2023 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Jan 2023 03:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के निवाड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम शिवराज के कार्यक्रम में एक गजब का नजारा देखने को मिला। यहां योगी के वेश में बैठे एक व्यक्ति और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

विज्ञापन
MP News Police picked up person sitting in Yogi costume in program of CM Shivraj and Union Minister Gadkari
योगी की वेशभूषा वाले शख्स और पुलिस के बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में योगी के वेशभूषा में बैठे एक शख्स को पुलिस ने उठा दिया। इस पर पुलिस और शख्स की झड़प हो गई, देखते ही देखते योगी को गुस्सा आ गया और फिर पुलिस नरम पड़ गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


योगी के वेश में आए दिलीप कुमार जैन ने बताया कि मैं कुर्सी पर बैठा था, तभी पुलिस वाले आए और मुझसे कहने लगे आप यहां से उठिए योगी का डुप्लीकेट यहां नहीं बैठ सकता। आप पीछे जाइए, इस पर मुझे क्रोध आ गया और मैं पुलिस वालों से भिड़ गया। इसके बाद पुलिस वाले शांत हुए और मुझे बैठने दिया।
विज्ञापन


बता दें कि दिलीप कुमार ने बताया, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मेरे सम्माननीय और आदर्श हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मध्यप्रदेश के लिए कई सौगातें देने के लिए ओरछा आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed